Diwali 2023: दीवाली को खास बना देंगे ये गिफ्ट हैंपर्स, जानें यहां क्या-क्या मिल रहा खास


हिना आज़मी/देहरादून. आज के समय में हर कोई अपनी बिजी लाइफ में बहुत व्यस्त रहता है. आजकल लगभग सभी लोग नौकरी करते हैं लेकिन जो लोग नहीं भी करते हैं उनके पास भी इतना वक्त नहीं होता है कि वह परिवार वालों के साथ या दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ कुछ वक्त बिता सकें. हालांकि, दीवाली एक ऐसा त्योहार है, जो लोगों को करीब लाने के साथ ही रिश्तों में प्यार भी बढ़ाता है.

दीवाली में हर कोई शॉपिंग करता है और अपने बजट के मुताबिक एक दूसरे के लिए मिठाई और गिफ्ट्स लेता है. अगर इस मौके पर आप अपने के लिए सही गिफ्ट लें तो आप अपने रिश्ते को बहुत मजबूत कर सकते हैं. एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर रिश्ते में एक नया प्यार और मिठास लाई जा सकती हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वालीं मेघना गुप्ता रिश्तों को मजबूत करने के लिए आकर्षक गिफ्ट हैंपर्स तैयार कर रही हैं.

 कुछ स्पेशल गिफ्ट्स हैंपर्स
देहरादून की 26 वर्षीय मेघना पेशे से एक स्कूल टीचर हैं वह और उनका परिवार अपने ही घर में कई तरह के गिफ्ट्स आइटम्स, दीवाली पर सजावटी सामान, हैंडमेड रंगोली, हैंडमेड डोर हैंगिग्स और भाईदूज के लिए शगुन नारियल को बेहद ही खूबसूरत तरीके से तैयार करती हैं. अगर आप इन तोहफों को किसी अपने को देंगे, यकीन मानिए उनका दिल खुशी से गदगद हो जाएगा.

लोकल 18 को जानकारी देते हुए मेघना गुप्ता ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्राफ्ट बनाने का बहुत ज्यादा शौक था, इसीलिए वह स्कूल के दौरान भी हैंडीक्राफ्ट्स बनाया करती थीं. किन कोरोना काल के दौरान जब मेघना घर पर रहीं तो उन्हें आइडिया आया कि क्यों न कुछ नया किया जाए और फिर उन्होंने इसकी शुरुआत की.

मेघना ने की फाइन आर्ट्स की पढ़ाई
मेघना ने बताया कि उन्होंने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स करने के बाद एमबीए किया है और अब वह स्कूल में पढ़ा रही हैं. इसी के साथ ही वह स्केच, पेंसिल आर्ट्स और कई तरह की पेंटिंग्स और हैंडीक्राफ्ट बना देती हैं. उन्होंने बताया कि वह इस फेस्टिव सीजन के लिए उनके पास कई तरह के स्पेशल गिफ्ट हैंपर्स तैयार हैं, जिनमें ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट हैंपर्स, शगुन नारियल, शगुन थाली, हैंडमेड बंदरवार, हैंडमेड रंगोली जैसी कई चीजें तैयार की गई हैं.

मेघना को सपोर्ट करता है परिवार
मेघना ने बताया इसके अलावा वह प्रदर्शनियों में जाकर अपने इस हुनर को दिखाती हैं. जिनके घर में किसी की एनिवर्सरी, इंगेजमेंट या शादी होती है, तो व्व लोग उन्हें ऑर्डर देते हैं, क्योंकि वह रिंग प्लेटर्स और शगुन के सामान को भी बड़ी सुंदर ढंग से सजाती हैं. मेघना ने बताया कि देहरादून में जब लोगों ने उन्हें यह सब बनाते हुए देखा तो वह हैरान हो गए क्योंकि यह दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में चलता है लेकिन जब देहरादून में ही उन लोगों को यह मिल रहा है, तो वे बहुत खुश हो गए. मेघना बताती हैं कि उनके इस काम में उनका परिवार भी सपोर्ट करता है. जब भी कोई ऑर्डर मिलता है, तो पूरा परिवार मिलकर इसे तैयार करता है.

Tags: Dehradun news, Diwali, Local18, Uttarakhand news