DU UG Admission ने उड़ाई छात्रों की नींद, कोई नए सीट सिस्टम से खुश तो कोई नाराज
नई दिल्ली:
DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बुधवार को ग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. यह पहली बार है जब डीयू के अंडरग्रेजुएट कोर्सों में छात्रों को प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी के आधार पर हो रहा है. सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर छात्रों को डीयू के 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 79 यूजी कोर्सों में बीए के 206 कॉम्बिनेशन कोर्स हैं. डीयू एडमिशन का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. कई छात्रों की नजर में यह प्रवेश प्रक्रिया रातों की नींद उड़ा देने वाली थी, तो कई छात्रों ने कहा कि इससे नंबर का प्रेशर कम हुआ है. हालांकि कई कॉलेजों ने इस प्रवेश प्रक्रिया की तारीफ की है.
