authorimg


Free Coaching, Super 100: उत्तराखंड के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर. उत्तराखंड सरकार ने Super 100 प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो सरकारी स्कूलों के 100 होनहार बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं (NEET, JEE)की मुफ्त कोचिंग देगा. ये खबर उन स्टूडेंट्स के लिए गेम-चेंजर है, जिनके बड़े सपनों के सामने पैसे की तंगी दीवार बन जाती थी. आइए इस कमाल की स्कीम को आसान भाषा में समझें और जानें कि कैसे ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है…

क्या है Super 100 प्रोग्राम?

Super 100 उत्तराखंड सरकार का एक धांसू प्लान है, जिसके तहत कक्षा 12 के साइंस स्ट्रीम के 100 टॉप स्टूडेंट्स को NEET और JEE जैसी कठिन परीक्षाओं की फ्री कोचिंग मिलेगी. ये प्रोग्राम समग्र शिक्षा अभियान का हिस्सा है और इसका मकसद है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी IIT और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले सकें.शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने देहरादून में इसकी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे किसी से कम नहीं. बस उन्हें सही मौका चाहिए और Super 100 वही मौका है.

कौन ले सकता है फायदा?

इस योजना का लाभ उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं साइंस के स्टूडेंट्स ले सकते हैं. इसके लिए उत्‍तराखंड सरकार की ओर से एक प्रवेश परीक्षा के आधार पर 100 सबसे होनहार बच्चों को चुना है.ये स्कीम उन बच्चों के लिए है,जो मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन कोचिंग की फीस नहीं दे सकते.

45 दिन का देहरादून में फ्री कैंप

इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत है.45 दिन का रेसिडेंशियल कोचिंग कैंप,जो 1 जून से 15 जुलाई 2025 तक देहरादून में चलेगा. इस दौरान चुने गए 100 स्टूडेंट्स को सब कुछ फ्री मिलेगा.
खाना-पीना: टेस्टी और पौष्टिक खाना ताकि दिमाग तेज रहे.
रहना:आरामदायक हॉस्टल,जहां टेंशन फ्री पढ़ाई हो.
पढ़ाई का सामान:बेस्ट स्टडी मटेरियल,जो टॉप कोचिंग्स में मिलता है.
टीचर्स:एक्सपर्ट टीचर्स जो NEET और JEE क्रैक करने के गुर सिखाएंगे.

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि 45 दिन की ऑफलाइन कोचिंग के बाद बच्चे अपने स्कूल लौटेंगे, लेकिन उनकी पढ़ाई रुकेगी नहीं. पूरे साल ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.

कैसे होगी पढ़ाई?

45 दिन का इंटेंसिव कैंप:देहरादून में रोज टॉप लेवल की क्लासेस,मॉक टेस्ट्स और डाउट सॉल्विंग.
ऑनलाइन सपोर्ट:कैंप के बाद पूरे साल ऑनलाइन क्लासेस,ताकि बच्चे घर से भी पढ़ाई जारी रखें.
नजर रखेंगे:कोचिंग के दौरान बच्चों का लगातार टेस्ट होगा,ताकि उनकी कमजोरियां दूर की जा सकें और NEET/JEE में टॉप रैंक ला सकें.

अग्निवीरों की बल्‍ले-बल्‍ले, UP पुलिस- PAC में मिलेगा 20% आरक्षण

मां बाप दोनों IAS अधिकारी, बेटे ने जेईई एडवांस्ड में कर दिया कमाल

क्यों है ये स्कीम खास?

पैसे की टेंशन खत्म:कोचिंग,खाना,रहना-सब फ्री!गरीब परिवारों के बच्चों के लिए ये बड़ी राहत है.
लोकल टैलेंट को मौका:उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब कोटा या दिल्ली की महंगी कोचिंग्स से बिना डरे कॉम्पिटिशन में उतर सकते हैं.
सक्सेस का रास्ता:पिछले साल उत्तराखंड के Super 30 प्रोग्राम से 28 बच्चे IITs और NITs में पहुंचे. Super 100 और बड़ा धमाल मचाएगा.
लड़कियों के लिए भी:पहले Super 100 में लड़कियों के लिए खास कोचिंग थी. इस बार भी बराबर मौके मिलने की उम्मीद है.

By