GATE 2024 स्कोरकार्ड कल, इस साल 26 स्टूडेंट को मिले पूरे 1000 स्कोर, टॉपर लिस्ट यहां

GATE 2024 स्कोरकार्ड कल, इस साल 26 स्टूडेंट को मिले पूरे 1000 स्कोर

नई दिल्ली:

GATE 2024 Score card:गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) रिजल्ट घोषित कर दिया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर (IISc Bangalore) ने 18 मार्च को गेट 2024 परीक्षा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है.  वहीं गेट 2024 स्कोर कल यानी 23 मार्च को जारी किया जाएगा. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. गेट 2024 में कुन्दन जायसवाल ने टॉप किया है, उन्हें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग टेस्ट पेपर में 962 गेट स्कोर (86.33 रॉ मार्क्स) मिले हैं. दूसरे नंबर पर प्रतीक शेरके को एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग टेस्ट पेपर में 1000 गेट स्कोर (75.67 रॉ मार्क्स)  और गजेन्द्र कुमार शर्मा को आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग टेस्ट पेपर में 981 गेट स्कोर (77 रॉ मार्क्स) मिले हैं. वहीं इस साल गेट परीक्षा में 26 उम्मीदवारों को पूरे 1000 स्कोर मिले हैं. गेट 2024 टॉपर लिस्ट के अनुसार ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस में सबसे अधिक 4 उम्मीदवारों को 1000 गेट स्कोर प्राप्त हुए हैं. वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में भी 3 उम्मीदवारों को 1000 गेट स्कोर मिले हैं. GATE 2024 Topper List 

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के चलते UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की

गेट 2024 टॉपर (GATE 2024 Toppers)

  1. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग- कुन्दन जायसवाल 962 गेट स्कोर (86.33 रॉ मार्क्स) 

  2. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग- प्रतीक शेरके 1000 गेट स्कोर (75.67 रॉ मार्क्स) 

  3. आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग- गजेन्द्र कुमार शर्मा 981 गेट स्कोर (77 रॉ मार्क्स) 

  4. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग- संजीव सी अचार- 1000 गेट स्कोर (54.33 रॉ मार्क्स) 

  5. बायोटेक्नोलॉजी-आकांक्षा एस 1000 गेट स्कोर (83 रॉ मार्क्स) 

गेट 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी. ऐसा करने के बाद गेट 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड हो जाएगा. गेट स्कोर के जरिए उम्मीदवारों को कई संस्थानों में प्रवेश के साथ कई सरकारी कंपनियों में नौकरी मिलती है. इस साल गेट 2024 का आयोजन फरवरी में किया गया था. गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. 

JNVST Class 6 Result 2024: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट इसी महीने, पास होने के लिए इतने अंक जरूरी, Category-wise Cutoff

गेट 2024 परीक्षा में पूरे अंक पाने वाले टॉप 10 स्टूडेंट (Top 10 students who got full marks in GATE 2024 exam)

  1. प्रतीक शेरके, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग – 1000 गेट स्कोर (75.67 रॉ मार्क्स) 

  2. संजीव सी एचार, बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग – 1000 गेट स्कोर (54.33 रॉ मार्क्स)

  3. आकंक्षा एस, बॉयोटेक्नोलॉजी – 1000 गेट स्कोर (83 रॉ मार्क्स) 

  4. आदर्श राय, केमिकल इंजीनियरिंग – 1000 गेट स्कोर (73.33 रॉ मार्क्स) 

  5. पीयूष कुमार, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – 1000 गेट स्कोर (90 रॉ मार्क्स)

  6. हिमांशु पपनै, केमिस्ट्री – 1000 गेट स्कोर (78 रॉ मार्क्स)

  7. अय्यागरी सत्य साई श्रीकर, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-1000 गेट स्कोर (90 रॉ मार्क्स)

  8. राजा मांझी-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-1000 गेट स्कोर (84.67 रॉ मार्क्स) 

  9. मनोज कुमार सिन्हा-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-1000 गेट स्कोर (77 रॉ मार्क्स)  

  10. शिवम-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-1000 गेट स्कोर (77 रॉ मार्क्स)  

  11. साई किरण एडेली-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-1000 गेट स्कोर (77 रॉ मार्क्स)  

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा खत्म, इस दिन आएगा रिजल्ट, नहीं मिलेगा इस साल से डिविजन, पर्सेंटज की जानकारी