Goa Board Exam 2022: gbshse.in पर गोवा बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 10 नवंबर से
गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के फॉर्म को भरने के लिए छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. एसएससी, एचएसएससी दोनों परीक्षाओं के लिए छात्रों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
GBSHSE SSC, HSSC Exam Dates: बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल यहां देखें
SSC एग्जाम शेड्यूल
थ्योरी एग्जाम
फर्स्ट टर्म- 10 नवंबर
सेकेंड टर्म- 1 अप्रैल
प्रैक्टिकल परीक्षा
NSQF विषय- 3 मार्च से आगे
साइंस (सामान्य और सीडब्ल्यूएसएन)/भूगोल (CWSN)/इतिहास (CWSN)- 1 मार्च से आगे
प्री वोकेशनल/CWSN स्पेशल सब्जेक्ट्स- 13 मार्च से.
HSSC प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल
प्रैक्टिकल परीक्षा (सामान्य)- 1 फरवरी
ऑडिट ऑफ वोकेशनल कोर्स- 1 फरवरी
एनएसक्यूएफ प्रैक्टिकल- 7 फरवरी
Goa Board SSC, HSSC Exams: स्टूडेंट के लिए चेकलिस्ट
1.निजी श्रेणी / आईटीआई श्रेणी के छात्र के रूप में परीक्षा का उत्तर देने वाले उम्मीदवार परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करें.
2.उम्मीदवार जो किसी विषय के सिद्धांत या व्यावहारिक भाग में असफल होते हैं, वे विषयों के केवल असफल भाग का उत्तर देंगे.
3.मार्च 2022 बैच के रिपीटर्स को उन विषयों में पहले टर्म और सेकंड टर्म का जवाब देना होगा जहां ग्रेड I या H है. इंटर्नल असिस्मेंट कैरिड फॉर्वड होगा.
4.जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन किसी विषय / विषयों में सुधार करने की इच्छा रखते हैं, वे मार्च 2023 में पूरे वर्ष के पाठ्यक्रम या अंकों में सुधार के लिए आवेदन करेंगे.