HPBOSE 10th Result 2022: आज आएगा हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं का परिणाम 

HPBOSE 10th Result 2022: आज आएगा हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं का परिणाम 

नई दिल्ली:

HPBOSE 10th Result 2022: आज हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education) मंगलवार, 28 जून को कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम (10th result 2022) की घोषणा करेगा. एचपीबीओएसई के अधिकारी ने बताया, “कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा आज की जाएगी, परिणाम समय जल्द ही सूचित किया जाएगा.” एचपीबीओएसई 10वीं का परिणाम 2022 जैसे ही घोषित किया जाएगा, बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org से चेक कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 में कुल 1.16 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल अप्रैल महीने में संपन्न हुई थी. बता दें कि हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं की परीक्षा (HPBOSE 10th exam 2022) में पास होने के लिए छात्रों को 30 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है. 

एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 ( HPBOSE 10th result 2022) चेक करने के लिए एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट लिंक hpbose.org पर क्लिक करें. अब नए पेज में अपना रोल नंबर, लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें. ऐसा करने के साथ 10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 18 जून 2022 को जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में कुल 93.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दे चुके छात्र एचपीबीओएसई 10वीं का परिणाम 2022 निजी वेबसाइटों- indiaresults.com, examresults.net से भी चेक कर सकते हैं.