IAS Officers: कौन है ये IAS जोड़ी, जिसने रचाया ब्याह, दोनों ने तीसरी बार में पास की UPSC


Agency:News18.com

Last Updated:

UPSC Success Story, IAS Story: बिहार से जुड़े दो आईएएस अधिकारियों ने शादी की है. दूल्‍हा बिहार में एसडीएम हैं और दुल्‍हन उत्तराखंड में. दोनों 2021 बैच के आईएएस हैं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ह…और पढ़ें

IAS Officers Wedding, IAS Story: बिहार के दो आईएएस अधिकारियों ने की शादी.

हाइलाइट्स

  • प्रवीण कुमार और अनामिका सिंह ने शादी की.
  • दोनों 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
  • शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

UPSC Success Story, IAS Story: दो आईएएस अधिकारियों की शादी की चर्चा जोरों पर है. ये दोनों आईएएस अधिकारी बिहार से ताल्लुक रखते हैं. एक अधिकारी जहां बिहार में तैनात हैं, तो वहीं महिला अधिकारी हैं तो बिहार से, लेकिन उनकी नियुक्ति उत्तराखंड में है. यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस बने इन दोनों ने अब धूमधाम से शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, तो आइए आपको इन दोनों आईएएस अधिकारियों की कहानी बताते हैं…

Bihar IAS officers wedding: ये दोनों अधिकारी 2020 बैच के आईएएस हैं. एक का नाम प्रवीण कुमार है, तो दूसरी का नाम अनामिका सिंह है. दोनों ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सात फेरे लिए, जिसमें कई नेता और अधिकारी शामिल हुए. आईएएस प्रवीण कुमार वर्तमान में नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में एसडीएम के पद पर नियुक्त हैं, जबकि अनामिका सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं.

IAS Praveen Kumar Story: IIT से बीटेक, तीसरी बार में बने IAS
आईएएस प्रवीण कुमार मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले हैं. उनके पिता का मेडिकल स्टोर का बिजनेस है, जबकि उनकी मां हाउसवाइफ हैं. प्रवीण की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जमुई से ही हुई. उसके बाद उन्होंने जेईई परीक्षा पास की और आईआईटी कानपुर से बीटेक किया, लेकिन नौकरी करने की बजाय उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी. वह दो बार यूपीएससी परीक्षा में असफल रहे, लेकिन तीसरी बार में उनकी किस्मत ने पलटी मारी और प्रवीण कुमार ने यूपीएससी परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की. एक साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें बिहार कैडर का आईएएस नियुक्त किया गया.

Anamika Singh IAS Story: अनामिका ने पहले पास की BPSC, फिर UPSC
अनामिका सिंह बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बखरी गांव की रहने वाली हैं. अनामिका के पिता जय नारायण सिंह आर्मी के रिटायर्ड अफसर हैं, लिहाजा उनकी पढ़ाई-लिखाई आर्मी स्कूल यमुनानगर से हुई. 12वीं के बाद उन्होंने एआईटी पुणे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. बीटेक के बाद अनामिका ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की. इसी दौरान अनामिका ने बीपीएससी की परीक्षा भी दी, जिसमें उन्होंने 65वीं बीपीएससी परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल की. हालांकि, वह यूपीएससी में दो बार असफल रहीं, लेकिन वर्ष 2020 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 348वीं रैंक हासिल की और एक साल की ट्रेनिंग के बाद वर्ष 2021 में उत्तराखंड कैडर का आईएएस नियुक्त किया गया. अब अनामिका और प्रवीण कुमार ने शादी कर ली है. बिहार से जुड़े इन दोनों आईएएस अधिकारियों की शादी की चर्चा जोरों पर है.

homecareer

कौन है ये IAS जोड़ी, जिसने रचाया ब्याह, दोनों ने तीसरी बार में पास की UPSC