ITI करने के ये हैं फायदे, जानें कब और किस ट्रेड में एडमिशन लेना होगा सही?
पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. आज लोकल 18 आपके लिए आईटीआई से जुड़ी खबर लेकर आए हैं. इन दिनों छात्र 12वीं के बाद आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए पहुंच रहे हैं. हल्द्वानी आईटीआई कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है . हम सभी अपने कॅरियर को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. किस फील्ड में बेहतरीन विकल्प होंगे और किस कोर्स को करने से भविष्य में अच्छी जॉब मिलेगी? यह सभी प्रश्न हमे कई बार परेशानी में डाल देते हैं. बात जब आईटीआई की आती है तो आपके लिए भविष्य में किस प्रकार की नौकरी के विकल्प देखने को मिलेंगे यह जानना जरुरी हो जाता है. यदि आप ITI कोर्स कर रहे हैं या इसे करना चाहते हैं तो हम आपको बताते है कि आईटीआई के बाद करियर विकल्प क्या क्या है और आईटीआई करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है?
करियर विशेषज्ञों और युवाओं को समझाने वालों का कहना है कि सही उम्र में ITI करने वाले युवा सफल हो सकते है. ITI करने के बाद अनगिनत रोजगार की संभावनाएं मिलती हैं. हल्द्वानी आईटीआई कॉलेज में युवाओं ने 24 ट्रेडों में प्रवेश लिया है. कुल 24 ट्रेडों में कोपा, मैकेनिक, प्लंबर, स्टेनोग्राफर, वायरमैन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक आदि के ट्रेड शामिल हैं. मेरिट सूची निकलने के बाद संस्थानों में ऑफलाइन प्रवेश भी हो रहे हैं. ITI डिप्लोमा धारकों को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार में नौकरी मिल सकती है. भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, पीडब्ल्यूडी सिचाई विभाग और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट जैसे सरकारी पदों पर आसानी से आपको मौका मिल सकता है.
क्या आईटीआई करना जरूरी है?
आईटीआई का कोर्स करने और अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है. आप खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं. आप अपना बिजनेस करके कई अन्य लोगों को रोजगार दे सकते हैं.
क्या है रोजगार की संभावना ?
ज्यादा जानकारी के लिए हमनें आईटीआई के उपनिदेशक आरएस मर्तोलिया से जानकारी ली. उनका कहना है कि आईटीआई का पूरा नाम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है. ITI में 6 महीने से लेकर 2 साल तक की डिप्लोमा कोर्स होते हैं. इसके अंतर्गत काफी कोर्सेज आते हैं. यदि आप आईटीआई करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8 वीं या 10 वीं कक्षा तक होनी आवश्यक है. आप ITI के माध्यम से इंजनियरिंग व गैर-इंजनियरिंग कोर्स आसानी से कर सकते हैं. आईटीआई के बाद आपके सामने नौकरी के लिए कई विकल्प आ जाते हैं. आप प्राइवेट ही नहीं बल्कि सरकारी नौकरी को भी आसानी से पा सकते हैं क्योंकि आईटीआई के बाद सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में प्रशिक्षित व्यक्तियों की काफी मांग रहती है.
.
Tags: Haldwani news, Local18, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : September 23, 2023, 12:54 IST