JEE Main 2024: बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी, 24 जनवरी को है परीक्षा 

GATE 2024 की परीक्षा IIT जेईई से भी कठिन क्यों है?, जानें एस एग्जाम का पैर्टन, मार्किंग स्कीम और पास होने के लिए जरूरी स्कोर

इस साल भी जेईई मेन की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जा रही है. जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा जनवरी में शुरू हो रही है. यह परीक्षा देश के भीतर और देश के बाहर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जेईई में दो पेपर होते हैं. पेपर 1, बीई/ बीटेक और पेपर 2, बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए होता है. पहले पेपर 2 की परीक्षा पहले होगी. यह परीक्षा दूसरे शिफ्ट में 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी. वहीं पेपर 1 की परीक्षा 27, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को होगी. एनटीए पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी करेगा.

एग्जाम वाले दिन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड और उस पर चिपका हुआ पासपोर्ट आकार का फोटो

एक पासपोर्ट साइज फोटो (अटेंडेंस शीट के लिए)

उम्मीदवार प्रतिबंदित आइटमों को परीक्षा केंद्र पर लेकर न जाएं.

13 भाषाओं में होगी परीक्षा 

जेईई मेन 2024 की परीक्षा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलायलम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलगु, उर्दू, हिंदी और इंग्लिश में होगी.  

Pariksha Pe Charcha 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अगर आप भी प्रधानमंत्री मोदी से संवाद तो आज ही करें Apply

जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें | How to download the JEE Main Admit Card 2024? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.

  • होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें. 

  • नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. 

  • यहां लॉगिन क्रेडेंसियल का प्रयोग करें. 

  • ऐसा करने पर जेईई मेन हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा. 

  • अब इसका प्रिंट निकाले और भविष्य के लिए सहेंजे.

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से, लेटेस्ट अपडेट्स

हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर किसी उम्मीदवार को जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी करने में परेशानी हो रही है, तो वे एनटीए के दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000  या 011 69227700 पर कॉल या फिर ई-मेल jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं.