MP Board Result 2025 Live Update: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, अब से बस थोड़ी ही देर में, मुख्यमंत्री करेंगे जारी, डायरेक्ट लिंक


नई दिल्ली:

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result Live Updates: एमपी बोर्ड यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आज यानी 6 मई को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) द्वारा सुबह 10 बजे एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किए जाएंगे. छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है. इसके साथ ही NDTV के ndtv.com/education/results पेज पर भी रिजल्ट उपलब्ध है.इस पेज पर छात्र को अपना नाम और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा. 

MP Board 10th Result 2025 Link 

MP Board 12th Result 2025 Link

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ndtv.in पर ऐसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक कर लें सेव

कब हुई एमपी बोर्ड की परीक्षा

एमपीबीएसई द्वारा इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं. वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं.

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे चेक करें | How to check MP Board Class 10th, 12th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.

  • होमपेज पर, ‘MP Board 10th Result 2025′ or ‘MP Board 12th Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.

  • नया पेज खुलेगा, अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें.

  • जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उस लिंक पर लिंक पर क्लिक करें. 

  • आपकी रिजल्ट मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

  • अंत में भविष्य के लिए अपने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की एक प्रति सहेजें.

JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एंड टाइम अपडेट्स, ऐसे करें डाउनलोड

पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी

बोर्ड कक्षा 10वीं और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों की ही परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. जिन छात्रों को न्यूनतम अंक से कम अंक आएंगे उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा. वहीं जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.

MP Board Class 10th, 12th Result 2025 LIVE:

By