MS धोनी की शादी में परोसी गई फ्रूट सलाद आई थी देहरादून से, जानें दुकान की लोकेशन
हिना आज़मी/देहरादून. वैसे तो पकौड़े, चाट, मोमो, चाउमीन आदि जंक फूड की कैटेगरी में आता है और कहा जाता है कि यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है. लेकिन अगर आप चाट के शौकीन हैं, रोजाना चाट खाना चाहते हैं और इस बात से डरते हैं कि अगर आप रोजाना चाट खाएंगे, तो आपकी सेहत को नुकसान होगा, तो आज हम आपको एक ऐसी चाट के बारे में बताने वाले हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है.
अगर आप रोजाना इसे खायेंगे तो यह नुकसान नहीं करेगी, बल्कि आपकी हेल्थी को बनाएगी. हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है. यह कितनी स्वादिष्ट होती है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की शादी में भी यह चाट परोसी गई थी.
देहरादून में दिल्ली की चाट
इस चाट को आलू फ्राई करके उसमें फ्रूट्स और मसाले डाले जाते हैं. हम बात कर रहे हैं देहरादून में बेची जाने वाली दिल्ली फ्रूट चाट की. दुकान मालिक लक्ष्य ने बताया कि उनकी दिल्ली फ्रूट चाट की शुरुआत दिल्ली से ही हुई थी. उनकी शॉप पहले कालिंदी कुंज बॉर्डर पर थी, लेकिन साल 2000 में वह देहरादून शिफ्ट हो गए. राजधानी में राजपुर रोड ब्लाइंड स्कूल के पास उन्होंने अपनी पहली दुकान शुरू की, जिसमें उन्होंने दिल्ली फ्रूट चाट बनाकर बेचना शुरू किया. लोगों को उनकी फ्रूट चाट बहुत पसंद आई.
फ्रूट चाट के मसाले का गजब स्वाद
लक्ष्य बताते हैं कि वह दिल्ली फ्रूट चाट का बिजनेस चलाने वाली उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता से पहले उनके दादा जयचंद ने यह चाट बनाना शुरू किया था और वह मसाले खुद ही तैयार करते थे. आज भी 95 वर्ष की उम्र में भी वहीं फ्रूट चाट के मसाले तैयार करते हैं, जिसके दीवाने यहां लोग इसे खाने को चले आते हैं.
आलू फ्राई में फ्रूट्स का तड़का
लक्ष्य ने बताया कि उनकी फ्रूट चाट काफी ज्यादा पसंद की जाती है. भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शादी में भी उनकी यह चाट परोसी गई थी. ग्राहक इमरान बताते हैं कि वह काफी सालों से दिल्ली फ्रूट चाट का आनंद ले रहे हैं. उन्हें यह चाट इसलिए अच्छी लगती है क्योंकि इसमें फ्रूट्स मसाले के साथ-साथ आलू को फ्राई करके डाला जाता है.
कहां हैं दिल्ली फ्रूट चाट?
अगर आप भी फ्रूट्स के साथ-साथ चाट का मजा लेना चाहते हैं तो आप देहरादून के राजपुर रोड जाइये, जहां स्थित ब्लाइंड स्कूल के पास आपको यह दुकान दिख जाएगी. एक प्लेट फ्रूट चाट की कीमत 70 रुपये है.
.
Tags: Dehradun news, Food 18, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : September 24, 2023, 10:46 IST