सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए JEE, NEET की फ्री कोचिंग
नई दिल्ली:
Free Coaching for JEE, NEET Aspirants: जेईई मेंस की परीक्षा 24 जनवरी से होनी है, वहीं नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए ना ही फॉर्म भरे गए हैं. हालांकि बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों के साथ इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2024 देने वाले छात्र नीट और जेईई की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी बीच ओडिशा सरकार ने प्लस 2 छात्रों के लिए नीट और जेईई की फ्री कोचिंग कक्षाएं शुरू कर दी हैं. ओडिशा सरकार की अधिसूचना के अनुसार, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सोमवार, 8 जनवरी से रेगुलर मुफ्त कोचिंग कक्षाएं शुरू की हैं.