NEET 2024 Result: नीट परीक्षा के नतीजे घोषित, समित कुमार सैनी और देवेश ने किया टॉप, कटऑफ में हुई वृद्धि, Direct Link


नई दिल्ली:

NEET UG Result 2024 Declared: मेडिकल एस्पिरेंट्स के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NEET 2024 Result) ने  आज यानी 4 जून को नीट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर के समित कुमार सैनी (Samit Kumar Saini) और देवेश जोशी (Devesh Joshi) ने नीट परीक्षा में टॉप (NEET 2024 Topper) किया है. इस साल 13.16 लाख बच्चों ने नीट परीक्षा पास की है. एनटीए ने नीट यूजी रिजल्ट 2024 की सूचना एक्स पर दी है. इस साल करीब 24 लाख बच्चों ने नीट यूजी यानी मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दी है. नीट परीक्षा देने वाले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET के माध्यम से अपने नीट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. नीट यूजी रिजल्ट की जांच के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. नीट यूजी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को 50 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. एनटीए ने नीट रिजल्ट 2024 के साथ ही नीट यूजी कट-ऑफ भी जारी किया है. इस साल सभी श्रेणियों के लिए नीट 2024 कटऑफ बढ़ा दी गई है. NEET Results 2024: डायरेक्ट लिंक

NEET 2024 Result: इस साल नीट यूजी कटऑफ में गिरावट होगी या फिर बढ़ोतरी, डिटेल जानें

NEET UG 2024 Result: महाराष्ट्र के स्टूडेंट टॉप पे

इस साल नीट रिजल्ट में महाराष्ट्र का डंका बज रहा है. नीट यूजी में महाराष्ट्र राज्य के वेद सुनीलकुमार शेंडे, शुभन सेनगुप्ता, उमायमा मालबारी, पलांशा अग्रवाल, कृष्णमूर्ति पंकज शिवाल सामान्य श्रेणी के तहत टॉपर हैं.

NEET 2024 Result: 14 महिला को रैंक 1

इस साल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है. वहीं इस साल नीट में कुल 14 महिला उम्मीदवारों ने रैंक 1 हासिल किया है और 53 पुरुष उम्मीदवारों ने रैंक 1 हासिल किया है. वहीं 67 स्टूडेंट को रैंक 1 मिला है.

NEET 2024 Result: दिल्ली टॉपर

एचटी की रिपोर्टस के अनुसार नीट में दिल्ली के टॉपर दिव्यांशु और सुजॉय दत्ता है. दोनों ने 99.997129 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. वहीं मृदुल मान्या आनंद और लक्ष्य ने भी ओबीसी – (एनसीएल) के तहत दिल्ली में शीर्ष स्थान हासिल किया है. इन्हें भी 99.997129 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है.

NEET 2024 Result: टॉपर के नाम की घोषणा नहीं 

एनटीए ने नीट यूजी फाइनल आंसर-की के बाद नीट परीक्षा का परीक्षा तो घोषित किया है, लेकिन अब तक किसी टॉपर के नाम की घोषणा नहीं की है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर के समित कुमार सैनी (Samit Kumar Saini) और देवेश जोशी (Devesh Joshi) ने नीट परीक्षा में टॉप (NEET 2024 Topper) किया है. रिपोर्ट के अनुसार समित और देवेश को नीट यूजी परीक्षा में 720 अंक मिले हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि उन्होंने नीट एआईआर 1 रैंक हासिल किया है या नहीं. पिछले साल नीट यूजी में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने टॉप किया था. दोनों को नीट में 99.99 पर्सेंटाइल मिले थे. 

NEET 2024 Result: 13.16 लाख बच्चे पास

टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल 13.16 लाख बच्चों ने नीट परीक्षा पास की है. पिछले साल 11.45 लाख उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे. वहीं कुल 20.38 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी के लिए पंजीकरण कराया था. रिपोट्स की मानें तो इस साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट को 720 में से 720 अंक मिले हैं. हालांकि 89 स्टूडेंट को फुल मार्क्स मिलने का भी दावा किया जा रहा है.

एनटीए ने एक्स पर पोस्ट की रिजल्ट की खबर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी रिजल्ट 2024 की घोषणा अपने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर की. एजेंसी ने पोस्ट में कहा, ”नीट यूजी 2024 के उम्मीदवार ध्यान दें! 🚨
नीट यूजी 2024 के नतीजे अब लाइव हैं!

अपना स्कोरकार्ड https://exams.nta.ac.in/NEET पर देखें
अपना आवेदन नंबर और DOB दर्ज करें. सुनिश्चित करें कि आपके स्कोरकार्ड में आपकी फोटो और बारकोड शामिल है, या अगर यह गायब है तो इसे फिर से डाउनलोड करें। शुभकामनाएं!”

NEET 2024 Result: एससी, एसटी श्रेणी का कट-ऑफ

एनटीए ने आज 5 बजे के बाद नीट परीक्षा परिणामों की घोषणा की है. जैसा की अंदाजा था कि इस साल नीट यूजी का कटऑफ में वृद्धि होगी, वैसा ही हुआ है. सभी श्रेणी के लिए नीट यूजी कटऑफ में वृद्धि हुई है. अगर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बात करें तो नीट यूजी 2024 में नीट कटऑफ 145-129 है, जबकि पिछले साल इस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 136-107 था.

नीट कटऑफ में हुई बढ़ोतरी

इस साल यूआर/ ईडब्लूएस के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 50वां वहीं कटऑफ स्कोर 720 से 164 गया है. वहीं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं कटऑफ स्कोर 163 से 129, एससी के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं कटऑफ स्कोर 163 से 129, एसटी के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं कटऑफ स्कोर 163 से 129, यूआर/ईडब्ल्यूएस-पीडीब्ल्यूडी के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं कटऑफ स्कोर 163 से 146, ओबीसी-पीडब्ल्डी के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं कटऑफ स्कोर 145 से 129, एससी-पीडब्ल्यू के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं कटऑफ स्कोर 145 से 129 और एसटी-पीडब्ल्यूडी के के लिए नीट 2024 कटऑफ पर्सेंटाइल 40वां वहीं नीट कटऑफ स्कोर 141-129 है. 

RBSE 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित, 95.72 प्रतिशत पास, आधे से अधिक बच्चों को मिला ‘बी’ ग्रेड

NEET 2024 Result: मार्किंग स्कीम 

नीट परीक्षा में सही उत्तर देने पर उम्मीदवार को चार अंक मिलते हैं. वहीं गलत उत्तर देने पर उम्मीदवार के एक अंक काटे जाते हैं. वहीं अनुत्तरित प्रश्नों के लिए उम्मीदवारों को कोई अंक नहीं दिया जाता है. 

NEET 2024 Result: रिजर्वेशन क्राइटेरिया

नीट यूजी परीक्षा में एससी (SC) के लिए प्रत्येक कोर्स में 15% सीटें आरक्षित हैं. वहीं एसटी (ST) के लिए प्रत्येक कोर्स में 7.5% सीटें और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसीएनसीएल, ओबीसी एनसीएल, एससी, एसटी श्रेणी की प्रत्येक सीट पर 5% सीटें (Horizontal reservation) आरक्षित हैं.

 NEET Result 2024: इन वेबसाइटों पर जांचें 

  1. exams.nta.ac.in/NEET/

  2. nta.ac.in

  3. neet.ntaonline.in

NEET 2024 Result: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज 

आज नीट यूजी का रिजल्ट आया है. नीट की परीक्षा ज्यादातर बच्चे डॉक्टर बनने की चाहत में देते हैं. हर साल इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेते हैं. यहां हम आपको देश के टॉप मेडिकल कॉलेज की जानकारी दे रहे हैं. ये लिस्ट एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 (NIRF 2023 Ranking) के आधार पर है-

1 – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, दिल्ली), स्कोर- 94.32

2 – पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER चंडीगढ़), स्कोर- 81.10

3 – क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC, वेल्लोर), स्कोर- 75.29

4 – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS, बैंगलोर), स्कोर- 72.46

5 – जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER, पुडुचेरी), स्कोर- 72.10

6 – अमृता विश्व विद्यापीठम (कोयंबटूर), स्कोर- 70.84

7 – संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS, लखनऊ), स्कोर- 69.62

8 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU, वाराणसी), स्कोर- 68.75

9 – कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC, मणिपाल), स्कोर- 66.19

10 – श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी, केरल), स्कोर- 65.24

पिछले साल कितना रहा कटऑफ

पिछले साल, सामान्य श्रेणी के लिए नीट यूजी कटऑफ पर्सेंटाइल एमबीबीएस और बीडीएस उम्मीदवारों के लिए 50 और ओबीसी, एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 था. बता दें कि एनटीए अखिल भारतीय कॉमन मेरिट सूची में प्राप्त उच्चतम अंकों के आधार पर नीट यूजी का पर्सेंटाइल तय करता है.

नीट यूजी फाइनल आंसर-की

बीते हफ्ते ही एनटीए ने नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की 2024 जारी किया था, जिसपर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 31 मई थी. एनटीए ने ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तारीख को 1 जून के लिए बढ़ाया था. इसके बाद एनटीए द्वारा 3 जून को नीट यूजी फाइनल आंसर-की जारी किया गया था. फाइनल आंसर-की के बाद एजेंसी ने थोड़ी देर पहले ही नीट यूजी परीक्षा परिणामों की घोषणा की है. 

24 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया था. इस परीक्षा में करीब 24 लाख बच्चों ने भाग लिया था. एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 9,96,393 मेल कैंडिडेट्स और 13,31,321 फीमेल कैंडिडेट्स और 17 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुएं. नीट यूजी में उम्मीदवारों की कुल उपस्थित 96.94 प्रतिशत रही. इसमें मेल उम्मीदवारों की उपस्थिति 96.92 प्रतिशत, फीमेल उम्मीदवारों की 96.96 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की 94.44 प्रतिशत. यह परीक्षा देश के भीतर ही नहीं बाहर भी आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देश के 557 शहरों और बाहर 14 शहरों में आयोजित की गई थी.

नीट यूजी 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें | How to download NEET Result 2024?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं

  • इसके बाद होमपेज पर नीट यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें.

  • ऐसा करने के साथ ही नीट रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • अब नीट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें.

CBSE Board Supplementary Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट से पहले करें आवेदन