Blog

Board Results 2021: यूपी, उत्तराखंड समेत चार राज्यों के 10वीं, 12वीं के नतीजे आज

नई दिल्ली. 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट कई और राज्य जारी करने वाले हैं. 30 जुलाई को सीबीएसई और पांच राज्य बोर्ड ने अपने रिजल्ट जारी किए थे. आज 31 जुलाई को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और असम बोर्ड भी रिजल्ट जारी करेंगे. जबकि महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं और यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने की भी संभावना है. दरअसल, महाराष्ट्र बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने को लेकर आधिकारिक तौर कुछ भी नहीं कहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट उत्तराखंड ... Read more

विश्वविद्यालय खुलने से पहले ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू हो गई हैं

14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों का एक समूह सितंबर में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि कुछ केंद्रीय स्कूल जल्द ही शारीरिक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेंगे, जो स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए शारीरिक परीक्षा वापस होने के स्पष्ट संकेत में है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से स्कूलों और विश्वविद्यालयों को हरी झंडी मिलने के बाद शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। कई अन्य प्रवेश परीक्षाएं जैसे कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कृषि विश्वविद्यालय भी सितंबर के लिए निर्धारित हैं। ये प्रवेश परीक्षा 17 महीने से अधिक समय से बंद पड़े कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की ... Read more

2023 की पहली छमाही में आयोजित किया जाएगा नया मेडिकल प्रवेश NExT: केंद्र

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि राष्ट्रीय निकास परीक्षा (एनईएक्सटी) 2023 की पहली छमाही में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए 2022 में मॉक रन आयोजित किया जाएगा। एनईएक्सटी के परिणाम, चरण 1 और 2, दोनों का उपयोग अर्हक अंतिम एमबीबीएस परीक्षा के लिए, भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए, साथ ही व्यापक विशिष्टताओं में स्नातकोत्तर सीटों के योग्यता-आधारित आवंटन के लिए किया जाएगा। परीक्षा भारत और बाहर ... Read more

Uttarakhand: इंतजार खत्म, सोमवार से खुलेंगे स्कूल, Odd Even पैटर्न में आएंगे बच्चे, पढ़ें डिटेल

देहरादून. सोमवार से उत्तराखंड के स्कूल (School Reopen) खुलने जा रहे हैं. स्कूल खोलने को लेकर मैनेजमेंट की तैयारियां पूरी होने के दावे है. उत्तराखंड सरकार 2 अगस्त से स्कूल खोलने जा रही है. प्राइवेट स्कूल को अपनी एसपीओ बनाकर मुख्य शिक्षा अधिकारी से एप्रूव्ड करानी होगी. सचिवालय में हुई शिक्षा सचिव की अध्यक्षता की मीटिंग में  2 चरणों में स्कूल खोलने पर सहमति जताई गई है, जिसमें सोमवार से 9 से 12 और 16 अगस्त से 6 से 8 तक के स्कूल खोलने पर विचार हुआ है. हालांकि प्राइवेट स्कूल अपने-अपने स्तर से पहले से ही स्कूल खोलने को ... Read more

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे कर सकता है घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक

एमएसबीएसएचएसई एचएससी परिणाम 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) शानिवार (31 जुलाई) को दोपहर 1 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट https://mahahsscboard.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे. हालांकि अभी तक महाराष्ट्र बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बोर्ड के करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है. इस तरह चेक कर सकेंगे रिजल्ट 1. सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://mahahsscboard.in पर जाएं. 2. बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, जिस ... Read more

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 1600 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्तियां, यहां जाने डिटेल

रेलवे भर्ती 2021: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 1600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं. संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. इन पदों पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हाईस्कूल और आईटीआई की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यहां देखें वैकेंसी डिटेलनोटिफिकेशन के मुताबिक प्रयागराज डिवीजन में 364, झांसी डिवीजन में 480, झांसी वर्कशॉप में 185 और आगरा डिवीजन में 296 पदों के ... Read more

एनएमसी 2023 की पहली छमाही में राष्ट्रीय निकास परीक्षा आयोजित करेगा

NEW DELHI: यह सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं कि रोडमैप के अनुसार, 2023 की पहली छमाही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) आयोजित किया जाए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा। प्रक्रिया का परीक्षण करने और मेडिकल छात्रों के बीच चिंता को दूर करने के लिए, एक मॉक रन की भी योजना बनाई जा रही है, जो 2022 में आयोजित की जाएगी, सरकार ने कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह भी चर्चा की गई कि एनईएक्सटी (चरण ... Read more

Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों के तारीखों की घोषणा हो गई है. उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद UBSE ने स्पष्ट कर दिया है कि नतीजे 31 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किए जाएंगे. उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष सीमा जौनसारी रिजल्ट जारी करने के लिए शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय,रामनगर रवाना होंगी. नतीजे वहीं से जारी किए जाएंगें. साथ ही शिक्षा निदेशालय में रिजल्ट की कॉपीयां मीडिया को भी उपलब्ध कराई जाएंगी. बोर्ड ने कहा है कि शिक्षकों ने काफी मेहनत से परिणाम तैयार ... Read more

झारखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, इस लिंक से करें चेक

जेएसी 12वीं परिणाम 2021: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. बोर्ड के मुताबिक इस बार 12वीं में 56000 से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, जबकि 19000 से अधिक छात्रों ने सेकंड डिवीजन हासिल की है. साइंस स्ट्रीम ने 64% बच्चों ने सफलता मिली है, जो पिछली 59.72 प्रतिशत था. इस बार कोविड महामारी की वजह से बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था. इस स्टेप्स को अपनाकर चेक करें रिजल्ट1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://jac.jharkhand.gov.in पर ... Read more

सीबीएसई के स्टूडेंट डिजिलॉकर से मार्कशीट, माइग्रेशन, स्किल सर्टिफिकेट कर सकते हैं डाउनलोड

सीबीएसई 12वीं परिणाम 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. इस बार रिजल्ट काफी अच्छा रहा है और 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल की है. हालांकि बोर्ड ने इस बार टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान नहीं किया है. खास बात यह है कि इस बार 1.50 लाख छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. अगर आप अपनी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए आसानी से घर बैठे यह काम कर सकते हैं. क्या है  डिजिलॉकर? डिजिलॉकर ... Read more