Blog
इग्नू ने जून TEE 2021 के एडमिट कार्ड जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 29 जुलाई 2021 यानी आज इग्नू जून TEE एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार जून टर्म एंड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 3 अगस्त से शुरू हो रही है इग्नू जून TEE परीक्षा 2021 इग्नू जून TEE परीक्षा 3 अगस्त, 2021 से शुरू होगी और 9 सितंबर 2021 को समाप्त होगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी पाली दोपहर ... Read more
AP POLYCET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, ऐसे करें अप्लाई
स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा ने पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (POLYCET) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू हुआ था वहीं एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 अगस्त 2021 है. AP POLYCET 2021 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट polycetap.nic.inपर जाकर जमा कर सकते हैं. एपी पॉलीसेट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 1-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट polycetap.nic.in पर जाएं. 2-होमपेज के टॉप मेन्यू पर मौजूद ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर जाएं. 3-‘एसएससी रिजल्ट अवेटिंग’ या ‘ऑलरेडी गॉट ... Read more
UPSC Recruitment 2021: 363 प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा प्रिंसिपल के 363 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की आज लास्ट डेट है. जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय में नियुक्तियां की जाएंगी. बता दें कि यूपीएससी द्वारा निकाली गई प्रिंसिपल के पदो पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 अप्रैल को जारी किया गया था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर ... Read more
नार्थ सेंट्रल रेलवे, उत्तर प्रदेश में 8वीं-10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1664 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.बता दें कि नार्थ सेंट्रल रेलवे, उत्तर प्रदेश में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2021 से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 1 सिंतबर 2021 है इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवार ये भी ध्यान रखें कि सही से ... Read more
सीबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम की तारीख cbseresults.nic.in पर जल्द ही
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा cbseresults.nic.in, परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट। सीबीएसई ने बुधवार को कहा कि परिणाम जल्द ही आने वाले हैं लेकिन बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई 12वीं के परिणाम की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, संभावना है कि परिणाम 31 जुलाई तक जारी किया जाएगा। सीबीएसई जल्द ही उन पोर्टलों की भी घोषणा करेगा जिनके माध्यम से छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं के नतीजे वैकल्पिक तरीके से तैयार किए गए हैं। चूंकि COVID-19 मामलों ... Read more
ओडिशा 12वीं साइंस -कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट 31 जुलाई को किया जाएगा जारी
काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2021 की तारीख कंफर्म कर दी गई है. स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने बुधवार को पुष्टि की कि साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए CHSE+2 परिणाम 31 जुलाई को जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी किए जाने के बाद साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. आर्ट्स और वोकेशन स्टडी के परिणाम जारी करने की तारीख कंफर्म नहीं हालांकि CHSE ओडिशा आर्ट्स स्ट्रीम और वोकेशनल स्टडी के परिणाम जारी किए जाने की कोई तारीख अभी कंफर्म नहीं की गई है. इस संबंध ... Read more
CLAT 2021 का रिजल्ट जारी, आज से काउंसलिंग शुरू
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम(CNLU) ने CLAT परिणाम 2021 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट दिया था वे आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके CLAT 2021 परिणाम की जांच कर सकते हैं. CLAT 2021 का परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है. CLAT 2021 परिणाम CNLU की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है. आज जारी की जाएगी काउंसलिंग इंवाइट लिस्ट कंसोर्टियम द्वारा लिखित परीक्षा 23 जून 2021 को आयोजित की गई थी. COVID 19 महामारी के बीच परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. रिजल्ट जारी ... Read more
GATE 2022 की तारीख घोषित, अगले साल फरवरी में होगी परीक्षा
MTech कोर्सेस में एडमिशन के लिए GATE-2022 अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा, IIT-खड़गपुर ने इस संबंध में बुधवार को घोषणा की. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 को 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.बता दें कि आईआईटी खड़गपुर GATE-2022 का ऑर्गेनाइजिंग इंस्टीट्यूट है. GATE-2022 में उम्मीदवारों के लिए दो नए विषय के पेपर भी शामिल गए हैं – GE (जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग) और NM (नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग). जिसके बाद GATE पेपर्स की कुल संख्या 29 हो गई है. इस बीच, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने बीडीएस और एमफार्मा डिग्री रखने वालों ... Read more
आज जारी किया जाएगा एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम, पढ़ें डिटेल्स
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दोपहर 12 बजे MPBSE कक्षा 12 का परिणाम जारी कर देगा. परिणाम जारी किए जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. 7.5 लाख एमपी 12वीं के छात्रों का रिजल्ट आज घोषित होगा MPBSE के प्रेस स्टेटमेंट के अनुसार कक्षा 12 की परीक्षा के लिए लगभग 7.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य बोर्ड ने कोविड 19 महामारी के कारण कक्षा 12 की परीक्षा रद्द कर दी थी और आंतरिक मूल्यांकन नीति ... Read more
NEP की पहली वर्षगांठ पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत सुधारों के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के शिक्षा और कौशल विकास, छात्रों और शिक्षकों के क्षेत्र में नीति निर्माताओं को संबोधित करेंगे। वह शिक्षा क्षेत्र में कई पहल भी शुरू करेंगे। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, प्रधान मंत्री अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट लॉन्च करेंगे जो उच्च शिक्षा में छात्रों के लिए कई प्रविष्टियां और निकास विकल्प प्रदान करेगा; क्षेत्रीय भाषाओं में प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग कार्यक्रम और उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए दिशानिर्देश। शुरू की जाने ... Read more