Ram Temple Live Updates: रामलला की मूर्ति को 100 से ज्यादा कलशों के जल से कराया जाएगा स्नान

Ram Mandir Live Updates: राम मंदिर में आज होंगे कई अनुष्ठान

Ram Temple Live Updates: प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कल यानी सोमवार को होना है. इसके लिए अयोध्या में तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. रामलला के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या नगरी सजकर तैयार है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी तरह के पूजा अनुष्ठान को विधि-विधान के साथ संपन्न किया जा रहा है.

LIVE UPDATES: 

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले महाराष्ट्र के पुणे में भगवान राम आकृति की 100 फीट लंबी रंगोली बनाई गई
इस रंगोली को करीब 60 कलाकारों ने 300 किलो रंग का इस्तेमाल कर पूरे 40 घंटे में पूरा किया , रंगोली लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ. रंगोली पुणे विश्व हिंदू परिषद यूनिट द्वारा नारायण पेठ इलाके में रामनबाग स्कूल में बनवाई गई.

राम मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले भव्य तरीके से सजाया जा रहा है
अयोध्या के राम मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. खास तौर पर फूलों और लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. हो रही सजावट के बीच राम मंदिर की कई फोटो भी सामने आई हैं.