RBSE Board 12th Arts Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए। जो छात्र कक्षा 12 कला बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड में लड़कियों ने 94.06 प्रतिशत के पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का रिजल्ट 90.65 प्रतिशत रहा है। जोधपुर जिले ने आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जोधपुर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.21 प्रतिशत है। इस बार बोर्ड ने कुल पास प्रतिशत 92.35 प्रतिशत दर्ज किया। कुल 7,19,743 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 7,09,415 छात्र पास हुए। इस साल 12वीं आर्ट्स में 6.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 3.7 लाख से ज्यादा लड़के और 3.25 लाख के करीब लड़कों ने परीक्षा दी थी।
लड़कियों का रिजल्ट बेहतर
लड़के पास प्रतिशत: 90.65%
लड़कियां पास प्रतिशत: 94.06%
राजस्थान बोर्ड में लड़कियों ने 94.06 प्रतिशत के पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का रिजल्ट 90.65 प्रतिशत रहा है। जोधपुर जिले ने आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 92.35% स्टूडेंट्स पास
RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?
1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
7. आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।