Sainik School: आर्मी अफसरों की फैक्ट्री माने जाते हैं ये 3 स्कूल, यहां से पढ़कर सेना में जाना तय


Last Updated:

Sainik School: सेना में अफसर बनने की तैयारी कम उम्र से ही शुरू कर देनी चाहिए. कई अभिभावक बच्चों को अनुशासित और भविष्य में आर्मी अफसर बनाने के लिए उनका एडमिशन सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज या राष्…और पढ़ें

Sainik School: सैनिक स्कूल अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं
नई दिल्ली (Sainik School, Army School). भारत में सेना में करियर बनाने का रास्ता अक्सर स्कूल लाइफ की नींव पर आधारित होता है. कई संस्थान NDA, IMA, OTA और अन्य सैन्य एकेडमी में एंट्री के लिए स्टूडेंट्स को अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक क्षमता और एकेडमिक दक्षता से लैस करते हैं. यहां शैक्षणिक गुणवत्ता, NCC और नेतृत्व विकास पर ध्यान दिया जाता है. ये संस्थान केवल शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि युवाओं को आत्म-संयम, देशभक्ति और आत्मविश्वास की भावना से लैस करने वाले ट्रेनिंग सेंटर हैं.

भारतीय सेना में अधिकारियों की सबसे बड़ी संख्या प्रदान करने के तौर पर 3 संस्थान लोकप्रिय है- सैनिक स्कूल (Sainik School), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS). ये संस्थान अपनी-अपनी परंपराओं, पाठ्यक्रम और प्रवेश प्रक्रिया के जरिए देशभर में रक्षा सेवाओं के लिए सैन्य नेतृत्व प्रदान करते हैं. अगर आप भी भविष्य में आर्मी या डिफेंस सर्विस में करियर बनाना चाहते हैं तो इन 3 स्कूलों में एडमिशन लेकर बेसिक ट्रेनिंग हासिल कर सकते हैं.

सेना में करियर बना सकते हैं ये 3 संस्थान

सेना में करियर बना पाना आसान नहीं है. इसके लिए अनुशासन के साथ ही बहुत ज्यादा मेहनत पर भी फोकस करना पड़ता है. अगर आपने सेना में करियर बनाने का फैसला कर लिया है तो नीचे बताए गए इन 3 संस्थानों में से किसी में भी एडमिशन लेकर अपना फ्यूचर सेट कर सकते हैं.

1. सैनिक स्कूल (Sainik School)

भारत में लगभग 33 सैनिक स्कूल हैं. सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय के तहत इनका संचालन करती है. इसके अलावा Public-Private Partnership (PPP) मॉडल के तहत 50 से अधिक नए स्कूल भी इसमें जोड़े जा चुके हैं. इससे देश में सैनिक स्कूल की कुल संख्या 80+ हो गई है.

सैनिक स्कूल की खासियत

  • ये आवासीय, CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूल हैं. यहां कक्षा VI और IX में एडमिशन मिलता है.
  • सैनिक स्कूल का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को NDA, INA आदि के लिए तैयार करना है.
  • छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और शारीरिक प्रशिक्षण की भावना को विकसित किया जाता है.

2. राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून

भारत में Rashtriya Indian Military College केवल एक ही है, जो देहरादून में स्थित है. इसकी प्रवेश परीक्षा दिसंबर में होगी. इसके लिए फॉर्म जारी किए जा चुके हैं. इस साल राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज का एंट्रेंस टेस्ट दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. हर साल लगभग 250 कैडेट्स को यहां एडमिशन मिलता है.

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की खासियत:

  • इसकी स्थापना 1922 में हुई थी और इसे ‘फीडर’ संस्थान माना जाता है, जो NDA और IMA के लिए तैयार करता है.
  • इसमें एडमिशन की प्रक्रिया क्लास 8 से शुरू होती है. आरआईएमसी के सिलेबस में खेल और नेतृत्व पर फोकस किया जाता है.
  • इसकी चयन प्रक्रिया बहुत कॉम्पिटीटिव है- लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल.

3. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (Rashtriya Military School – RMS)

भारत में कुल 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल हैं. ये चैल, बेंगलुरु, बेलगाम, धौलपुर और अजमेर में स्थित हैं. ये पांचों राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अपने Alumni नेटवर्क और ट्रेनिंग मॉडल के लिए प्रसिद्ध हैं. इनमें बेसिक ट्रेनिंग हासिल करके सेना में करियर बनाना आसान हो सकता है.

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की खासियत

  • ये स्कूल पहले ‘King George’s Royal Indian Military Schools’ के नाम से जाने जाते थे और आज के पब्लिक स्कूल मॉडल पर आधारित हैं.
  • यहां क्लास VI और IX में एडमिशन मिलता है. ये मिलिट्री की मानसिकता के साथ-साथ शैक्षणिक और लीडरशिप स्किल भी विकसित करते हैं.
  • यहां सिविल और डिफेंस, दोनों सेक्टर्स के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलता है. यहां पढ़ाई करके NDA/INA आदि के लिए तैयार हो सकते हैं.

About the Author

Deepali Porwal

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें

homecareer

आर्मी अफसरों की फैक्ट्री हैं ये 3 स्कूल, यहां से पढ़कर सेना में जाना तय