श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने हिंदी पखवाड़ा के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
मुख्य अतिथि लोकेश नवानी ने छात्रों को महिला चेतना से संबंधित कई गीत भी सुनाएं ।
विस्तार -श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा का समापन किया गया। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़े में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धाद संस्था के संस्थापक, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं साहित्यकार लोकेश नवानी, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं गीतकार डॉ नीता कुकरेती रहीं ।
हिंदी पखवाडे़ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें काव्य पाठ, निबंध लेखन, सुलेख लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता,कहानी लेखन, भाषण प्रतियोगिता तथा हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुईं | साथ ही छात्रों द्वारा कई मनोरंजक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने हिंदी पखवाड़ा के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने को प्रेरित किया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रभारी डॉ आरपी सिंह ने हिंदी पढ़िए, हिंदी पढ़ाइए, हिंदी अपनाइए का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसका सम्मान होना आवश्यक है| हमें हिंदी को गर्व के साथ अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकेश नवानी ने कहा कि भाषा हमारी संस्कृति का प्रतीक और सांस्कृतिक विविधता का प्रमाण भी है। अपनी मातृभाषा को सम्मान देकर ही सफलता पाई जा सकती है|आज हिंदी भाषा में विश्वस्तरीय एवं श्रेष्ठ साहित्य रचा जा रहा है। उन्होंने छात्रों को महिला चेतना से संबंधित कई गीत भी सुनाएं ।
हिंदी पखवाड़े के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सर्वप्रथम आयोजित हुई काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ़ एजुकेशन से श्रद्धा वर्मा ने अपनी कविता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया Iसुलेख प्रतियोगिता में स्कूल आफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज की निकिता धनराज प्रथम रही Iइसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर की साक्षी जुयाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज से सीमा गुप्ता पहले स्थान पर रही।भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की हंसिका सक्सेना ने प्राप्त किया Iइसके साथ ही कहानी लेखन प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज साइंसेज की भावना ओझा प्रथम रही Iहिंदी समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निर्णयक मंडल ने स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की अबिका पंवार को प्रथम रही I
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार डॉ नीता कुकरेती ने स्वरचित गीतों से छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया| वहीं धाद संस्था की शांति बिंजोला ने स्वरचित कविता पाठ किया ।
इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर गीता रावत ने कहा कि हिंदी हमारा मान है , हमारा गौरव है । हिंदी विभाग द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। हिंदी पखवाड़े की मुख्य आयोजक डॉ कल्पना थपलियाल एवं डॉ अंजलि रहीं ।
इस अवसर पर प्रो़ मालविका कांडपाल, डॉक्टर संजय कुमार पोखरियाल, प्रो.प्रियंका बनकोटी, विश्वविद्यालय के अध्यापकगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।