DELHI SCHOOL NEWS – सिल्वरलाइन पब्लिक स्कूल में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
दिल्ली डेस्क – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार को सिल्वरलाइन पब्लिक स्कूल स्कूल ब्लॉक शकरपुर दिल्ली में राधा कृष्ण के सामूहिक नृत्य , गायन आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्नों छात्रों ने नृत्य नाटिका, गीतों व कविताओं से शिक्षकों को अविभूत कर दिया। कृष्ण जन्म, गीता उपदेश तथा महारास नृत्य नाटिका ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। यह प्रस्तुति प्राइमरी विंग में करवाई गई। जिसमें बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की विभिन्न पोशाकों से सज धज कर मनमोह लिया तथा उन्होंने अपनी प्रस्तुती भी बेहतरीन तरीके से दी। नन्हे बच्चे ने राधा कृष्णा को पुष्प भी अर्पित किये I इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल श्रीमती अनुराधा शर्मा ने कृष्ण के बाल रूप से लेकर कंस के वध तक की कहानी को बड़े ही सुन्दर से बच्चों को बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की जीवनी से हमें सत्य पर असत्य की जीत का एक और उदाहरण मिलता है। इसलिए हमें जीवन में हमेशा सत्य बोलना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर शिक्षाविद श्री मोहित शर्मा भी मौजूद रहे I कार्यक्रम का समापन दही.हाडी व प्रसाद के बाद सम्पन्न किया गया।