SSC GD Constable Recruitment 2022: कांस्टेबल के 45,284 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर है अंतिम तारीख, जल्दी करें आवेदन
SSC GD Constable Recruitment 2022: नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
SSC GD constable New Vacancy 2022: रिक्तियों का विवरण
फोर्स पुरुष महिला
BSF (20,765) 17650 3115
CISF (5,914) 2264 591
CRPF (11,169) 10,589 580
SSB (2,167) 1924 243
ITBP (1,787) 1519 268
AR (3,153) 3153 0
SSF (154) 116 38
योग्यता और आयु सीमा
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या संस्थान से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती के लिए 18 साल वाले युवा आवेदन कर सकते हैं. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट है.
BSSC Recruitment 2022: बिहार में निकली है बंपर भर्ती, सीनियर साइंटिस्ट पद के लिए 24 तक करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा. उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड से गुजरना होगा.
SSC GD Constable Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी को किया जाएगा. परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2023 तक चलेगी.
BPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर के 55 पदों पर आवेदन का मौका, फॉर्म आज से भरे जाएंगे
आवेदन शुल्क
कांस्टेबल के चालीस हजार से ज्यादा भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये देना होगा. वहीं महिला वर्ग, एससी, एसटी वर्ग और एक्स सर्विसमैन के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.
Featured Video Of The Day
सौराष्ट्र के सबसे बड़े शहर Rajkot में क्या है चुनावी माहौल ? देखें ग्राउंड रिपोर्ट