Tag: उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सख्ती, जीआरपी ने 400 कावड़ियों को बैरंग लौटाया
पुलकित शुक्लाहरिद्वार. कावड़ यात्रा रद्द किए जाने का व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के बावजूद कुछ श्रद्धालु कावड़ लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं. ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचने वाले कावड़ियों पर प्रशासन पैनी नज़र बनाए हुए है. हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अब तक 400 से अधिक कांवड़ियों को वापस लौटाया जा चुका है. हरिद्वार और उससे लगे हुए रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है और यात्रियों के भेस में आ रहे कांवड़ियों को पहचानकर उन्हें लौटाया जा रहा है. युवकों के ग्रुपों पर खास नज़र
स्थानीय लोगों और अस्थि विसर्जन आदि के ... Read more
उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले : स्कूल खुलेंगे 1 अगस्त -उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला
1 अगस्त से कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षा का संचालन शुरू करने को हरी झंडी. देहरादून. उत्तराखंड में स्कूली कक्षाएं शुरू करने से लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन तक कई मुद्दों पर बातचीत के बाद निर्णय लेने के लिए हुई कैबिनेट मीटिंग संपन्न हो चुकी है. इस मीटिंग में कुल 11 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से कई पर बातचीत निर्णायक रही. कैबिनेट की इस मीटिंग में जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी, उन्हें आप पॉइंटर में पढ़ने से पहले यह ज़रूर जान लें कि अब 1 अगस्त से प्राइमरी के बाद की कक्षाओं के लिए स्कूल ... Read more