Tag: चीनी भाषा मंदारिन

सैनिकों को चीनी भाषा मंदारिन की ट्रेनिंग दे रही सेना, लद्दाख में चीन से विवाद बढ़ने के बीच उठाया कदम

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में सीमा पर लंबे समय से जारी विवाद के मद्देनजर सेना करीब 3,400 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सतर्कता बढ़ाने की नीति के तहत जवानों को चीनी भाषा सिखा रही है. सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि सेना में मंदारिन भाषा में विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, ताकि जूनियर और सीनियर कमांडर जरूरत पड़ने पर चीनी सैन्य कर्मियों से संवाद कर सकें. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि सेना की उत्तरी, पूर्वी और मध्य कमान के भाषा स्कूलों में मंदारिन भाषा संबंधी विभिन्न पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं. ... Read more