Tag: मुंबई
बदलापुर मामले में अदालत ने पूछा, 5 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया तो प्राथमिकी क्यों नहीं हुई?
मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने पूछा है कि जब यह बात सामने आई कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में एक आरोपी की मौत के लिए पांच पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं तो फिर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) क्यों नहीं दर्ज की जा सकी. दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह पहले से ही इस मामले की आकस्मिक मृत्यु मामले के रूप में जांच कर रही है. न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया कि क्या सरकार को एक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी ... Read more
मुंबई में हिंदू धर्म के शाश्वत मूल्यों पर आधारित मेले का आयोजन कल से
नई दिल्ली: काशी के पवित्र कुंभ मेले की तरह, हिंदू स्पिरिचुअल एंड सर्विस फाउंडेशन (HSSF) द्वारा 9 से 12 जनवरी तक मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में बांगुर नगर के लक्ष्मी-विष्णु पार्क (अहिल्याबाई ग्राउंड) में एक भव्य मेला आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. आयोजकों की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि इस मेले में हिंदू धर्म के शाश्वत मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो विश्वभर में शांति, सौहार्द और समावेशिता को बढ़ावा देते हैं. यह मेला मानवता और प्रकृति की सेवा पर हिंदू धर्म की प्रतिबद्धता को ... Read more
मुंबई: शिक्षा देने वाले ने ही किया अनैतिक काम, नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में 2 शिक्षक गिरफ्तार
मुंबई: दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन ने शैडो लर्निंग अकादमी के तीन ट्यूशन शिक्षकों को एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का यौन शोषण करने और अनुचित तस्वीरें दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, तीनों ने यह कृत्य कई बार किया था. हाल ही में लड़की ने एक परामर्शदाता को अपनी आपबीती सुनाई. नाबालिग लड़की के पिता तलाकशुदा हैं, इसलिए स्थिति का फायदा उठाते हुए और इस तथ्य का कि उसके घर पर कोई पुरुष नहीं था, तीनों ने बार-बार उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जारी रखा. पुलिस ने गौतम और तरुण राजपुरोहित ... Read more
थम गई मुंबई! चारों तरफ पानी ही पानी तो हर जगह जाम, लोकल ट्रेन के लगे ब्रेक तो कई फ्लाइट्स डायवर्ट
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश से लोग परेशान हैं. लोकल ट्रेनों पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है. विद्या विहार और मुलुंड के बीच अप और डाउन लोकल लाइनों पर भारी बारिश और जलभराव के कारण लोकल ट्रेन की सर्विस को रोकना पड़ा है. भांडुप नाहुर डाउन लोकल लाइन पर भी भारी जलभराव देखने को मिल रहा है. कांजुरमार्ग और विक्रोली के बीच अप और डाउन लोकल लाइनों पर 30 किमी प्रति घंटे की गति का प्रश्नगत आदेश लगाया गया है. स्पाइसजेट और विस्तारा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया ... Read more
शिक्षा और करियर को लेकर 67 प्रतिशत छात्र मानसिक दबाव में, 85 फीसदी नहीं मांगते मदद : सर्वे
मुंबई: आत्महत्याओं के बढ़ते मामले देखकर अब मुंबई के स्कूल कॉलेज अलर्ट मोड पर हैं. कॉलेजों में हुए एक सर्वे में पता चला है कि 67 प्रतिशत युवा शिक्षा और करियर के दबाव में हैं. इसको लेकर एक कॉलेज में छात्रों की ही एक ऐसी टीम बनाई जा रही है जो मानसिक तनाव से गुजर रहे छात्रों को ढूंढे, संस्थान को अलर्ट करे और फौरन उन्हें मदद पहुंचाए. पढ़ाई, करियर और काम्पटीशन युवाओं पर मानसिक दबाव बढ़ा रहे हैं. एक सर्वे में पता चला है कि 67% छात्र शिक्षा और करियर को लेकर दबाव में हैं. खुदकुशी के बढ़ते मामलों ... Read more
धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की भूमिपूजन के साथ शुरुआत, सबसे पहले बनेंगे रेलवे के लिए भवन
मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती का पुनर्विकास करने वाली कंपनी धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) ने गुरुवार को माटुंगा के आरपीएफ मैदान में धारावी पुनर्विकास परियोजना का भूमि पूजन किया. सूत्रों ने बताया कि सेक्टर 6 क्षेत्र में आयोजित इस पूजन से रेलवे के स्टाफ क्वार्टर और कार्यालयों के निर्माण की शुरुआत हो रही है. धारावी पुनर्विकास टेंडर दस्तावेजों में तय अनिवार्यता के अनुसार यह भवन निर्माण के बाद सरकार को सौंप दिए जाएंगे. धारावी के पुनर्विकास में तेजी लाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र और अपात्र निवासियों का निर्धारण करने के लिए ... Read more
'मुंबई में शिवसेना बड़ा भाई…', महाविकास अघाड़ी की बैठक के बाद बोले NCP के नेता, बदलापुर पर भी हुई चर्चा
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने मुंबई की विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए शनिवार को चर्चा के लिए बैठक बुलाई. बैठक के बाद एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुंबई में शिवसेना बड़े भाई के रूप में होगी. उन्होंने कहा कि इस बात में आपत्ति का कोई कारण नहीं है, जो सत्य है वह सत्य है. मेरे बड़े भाई या छोटे भाई कहने के ... Read more
मुंबई उपनगर में इस चुनाव में महज 0.5% फर्स्ट टाइम वोटर, युवाओं में मतदान को लेकर क्यों नहीं है उत्साह?
नई दिल्ली: युवा वोटरों की संख्या बढ़ाने पर खूब सरकारी ज़ोर दिखता रहा है पर ये सफल कितना हो पाया ये कहना मुश्किल है. चार लोकसभा सीटों वाले मुंबई उपनगर का आंकड़ा बताता है कि जनसंख्या का सिर्फ़ 0.5% ही फर्स्ट टाइम वोटर है. यह आंकड़ा कम से कम 3% होना चाहिए. ऐसे में अब हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Societies) में भी रजिस्ट्रेशन कैंप लग रहे हैं. युवाओं को वोटिंग लिस्ट में जोड़ने की क्या क्या कोशिशें चल रही हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले “पहली बार वाले मतदाताओं” की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है. आर्थिक राजधानी का ... Read more
मुंबई के एक स्कूल में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी भी हैं नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान जब सारे बच्चों…
मुंबई में खसरा बना ‘बड़ा खतरा’, अब तक 15 मासूम गंवा चुके जान, बड़े भी हो रहे बीमार
प्रतीकात्मक फोटो मुंबई : महानगर मुंबई खसरे का प्रकोप झेल रहा है. शहर में अब तक 15 मासूमों की जान इस बीमारी के कारण जा चुकी है, इनमें से 86% दो साल से छोटे बच्चे थे. बच्चों को होने वाली इस संक्रामक बीमारी की चपेट में बड़े भीआ रहे हैं. 19 साल के प्रवेश कुमार मैकेनिक का काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करते हैं. करीब दो सप्ताह पहले वे खसरे (Measles)की चपेट में आ गए थे. अब जाकर वे ठीक हो पाए हैं. प्रवेश बताते हैं, “दो हफ़्ते पहले बुख़ार आया और फिर बदन पर दाने आ गए. बच्चे ... Read more