Tag: मुंबई
मुंबई के स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद
प्रतीकात्मक तस्वीर मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कम्प्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई. अतरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.ए. जोगलेकर ने उसे सजा सुनाई. अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और वह इसके बाद से जेल में था. उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया. यह भी पढ़ें अभियोजन के मुताबिक अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशीयन के रूप में कार्यरत था और ... Read more
मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर, जीएसबी मंडल ने कराया 316 करोड़ का बीमा
प्रतीकात्मक तस्वीर. मुंबई: मुंबई (Mumbai) के सबसे बड़े पर्व गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर है. इस साल मूर्ति की ऊंचाई पर कोई पाबंदी नहीं होने से गणेश भक्त उत्साहित हैं. माटुंगा के जीएसबी (GSB) मंडल ने तो इस बार 316 करोड़ का बीमा कराया है. मुंबई में इस बार गणेश मूर्तियों की ऊंचाई पर कोई रोक नहीं है. इसलिए 11 दिन चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत भले 31 अगस्त से है, लेकिन गणेश मूर्तियों को धूमधाम से ले जाने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है. यह भी पढ़ें माटुंगा के GSB मंडल ने तो 316 करोड़ का ... Read more
मुंबई में जोरदार बारिश, महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण हुए हादसों में तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 95 लोगों को बचाया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीआरएफ की 13 टीमें और राज्य आपदा मोचन बल की तीन टीमें प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात की गई हैं. मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए नासिक, पालघर और पुणे जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण ... Read more
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में भरा दो फुट तक पानी
मुंबई में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ मुंबई : Heavy rain in Mumbai: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद मंगलवार को सुबह मुंबई और उसके उपनगरों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भीषण बारिश हुई, जिसके बाद महानगर में जगह-जगह पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हार्बर लाइन के डॉकयार्ड रेलवे स्टेशन के पास एक पेट्रोलपंप के नजदीक एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया. बाद में पेड़ को हटा दिया ... Read more
महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक और गढ़चिरौली में बाढ़, स्कूल बंद किए गए
बारी बारिश का सिलसिला जारी रहने और बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी उफान पर है. मुंबई: Maharashtra Rain: मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला जारी है. मुंबई में ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रुक रुक कर बारिश होने से स्थिति सामान्य है. लेकिन महाराष्ट्र के कई ग्रामीण इलाको में भारी बारिश (Heavy rains) से बाढ़ (Flood) कहर बरसा रही है. एक जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 64 लोग घायल हुए हैं. अब तक 5873 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है और 35 राहत कैंप लगाए ... Read more
मुंबई में गरजे ओवैसी ने मुसलमानों से पूछा-‘पॉलिटिकल सेक्युलरिज्म से क्या मिला? इसमें न फंसे’
ओवैसी ने बीजेपी और शिवसेना पर साधा निशाना मुंबई: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शुक्रवार को मुसलमानों को राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता (Political Secularism) में न फंसने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैं पॉलिटिकल सेक्युलरिज्म को न मानता था और न कभी मानूंगा. मैं उस सेक्युलरिज्म को मानता हूं जो भारत के संविधान में है. ओवैसी ने मुस्लिमों को सियासी सेक्युलरिज्म से बचने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें मुंबई में तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं देश के मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि ... Read more
मुंबई के पवई तालाब में बनाए जा रहे साइकिलिंग ट्रैक का विरोध कर रहे लोग
प्रतीकात्मक फोटो. मुंबई: मुंबई के पवई इलाके में पिछले नौ हफ्तों से हर रविवार को युवा अलग-अलग तरह से पवई तालाब को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. बीएमसी पवई तालाब में साइकिलिंग ट्रैक बनाना चाहती है, जिस पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने 31 जनवरी तक रोक लगा दी है. तस्वीरों और अलग-अलग तरह के आकर्षण के जरिए मुंबई के पर्यावरण प्रेमी लोगों को पवई तालाब को बचाने की अपनी मुहिम के बारे में बता रहे हैं. दरअसल बीएमसी आरे जंगल के पास पवई तालाब के एक हिस्से का इस्तेमाल करके साइकिलिंग ट्रैक बनाना चाहती है. लोगों का कहना ... Read more
मुस्लिम बहुल इलाकों में कोरोना टीके को लेकर हिचक!, सलमान खान की मदद लेगी महाराष्ट्र सरकार
टीके को लेकर जागरूकता के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की मदद लेने का फैसला किया है मुंबई : Maharashtra: जानलेवा कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए अब तक देश में वैक्सीन की 113 करोड़ से ज्यादा डोज़ दी जा चुकी हैं. सरकार लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. टीके लगाने की अच्छी रफ़्तार वाले राज्य महाराष्ट्र (Mahrashtra)को सलमान खान (Salman khan) की मदद लेनी पड़ रही है ताकि मुस्लिम बहुल इलाक़ों में टीके की हिचक दूर हो सके. क्या मुस्लिम बहुल इलाक़ों में कोविड के टीके को लेकर हिचक ... Read more