Tag: Bihar latest news in hindi

बिहार : ट्रेन के नीचे फंसी गर्भवती महिला, आधे घंटे की मशक्‍कत के बाद निकाला बाहर

पटना: बिहार के एक रेलवे स्‍टेशन पर सोमवार को एक गर्भवती महिला ट्रेन के नीचे फंस गई. यह घटना निर्मली रेलवे स्‍टेशन की है, जहां काफी मशक्‍कत और आधे घंटे तक चले रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह से महिला को बाहर निकाला जा सका. ट्रेन के नीचे फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हालांकि उन्‍हें तुरंत निर्मली के सब डिवीजनल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया.  सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे लहेरियासराय-सहरसा मेमू ट्रेन के नीचे फंसकर एक महिला यात्री गंभीर ... Read more

बिहार की हलचल : समस्तीपुर में युवक ने बनाई बांस की साइकिल, जहानाबाद में विधायकों के बीच क्रेडिट लेने की होड़

पटना: बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के स्कूल डायरेक्टर के बेटे को साइबर अपराधियों ने करीब 5 घंटे तक डिजिटल अपहरण कर रखा. दरअसल कुरान इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर और पूर्व विधायक के पुत्र शाम 5:00 बजे जब अपने घर नहीं पहुंचा और फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया तो परिजन परेशान हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई में जुट गई और शहर के निजी होटल से उसे बरामद किया. बताया जा रहा है कि सुमन सौरभ एक स्कूल के डायरेक्टर हैं,  इस मामले में ... Read more