Tag: Bihar
“भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू और हिंदुत्व एक सूत्र है”: मोहन भागवत
भागवत ने कहा, ‘‘हिंदुत्व सदियों पुरानी संस्कृति का नाम है जिसके लिए सभी विविध धाराएं अपनी उत्पत्ति का श्रेय देती हैं. अलग-अलग शाखाएं उत्पन्न हो सकती हैं और एक-दूसरे के विपरीत प्रतीत हो सकती हैं, लेकिन वे पाते हैं कि सभी की शुरुआत एक ही स्रोत से है.” संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘दूसरों में खुद को देखना, महिलाओं को वासना की वस्तु नहीं बल्कि मां के रूप में देखना और दूसरों के धन का लालच नहीं करना जैसे मूल्य हिंदू लोकाचार को परिभाषित करते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व एक सूत्र है, जो सभी को जोड़ता है. जो अपने को हिन्दू मानते हैं, ... Read more
“बिहार में पाकिस्तान मत बनाइए, खुद…” : उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति को लेकर BJP का नीतीश कुमार पर निशाना
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘गरीब राज्यों के लिए कुछ किए बिना झूठा प्रचार-प्रसार हो रहा है.” दो महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लेने वाले कुमार ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जो सभी गरीब राज्यों को मिलनी चाहिए, देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार नहीं किया गया. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘गरीब-गुरबा राज्यों के लिए कुछ किए बिना झूठे प्रचार-प्रसार में ... Read more
बिहार : 7वीं क्लास के पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश, विवाद बढ़ने पर कहा- ये मानवीय भूल
कक्षा सातवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में कश्मीर को लेकर सवाल पूछा गया था. बिहार के किशनगंज जिले में एक स्कूल के कक्षा 7 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर को लेकर बवाल हो गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ली गई परीक्षा में कश्मीर (Kashmir) को अलग देश बताकर सवाल पूछा गया. इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. स्कूल के हेड टीचर एस के दास ने इसे मानवीय भूल करार दिया है. उनका कहना है कि उन्हें यह बात बिहार शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पता चली है. परीक्षा में सवाल पूछना था कि कश्मीर के ... Read more
आरजेडी नेता ने कहा- क्या प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी को मिल रही चुनौती को कमजोर करने की सुपारी ले ली?
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं. पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कहा है कि महात्मा गांधी का फ़ोटो लेकर बिहार के चम्पारण से पद यात्रा की शुरूआत करने वाले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जी का मक़सद क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. भले ही प्रशांत गांधी का नाम लेते हों, लेकिन गांधी को गाली दिए जाने को लेकर अभी तक उन्होंने मुंह नहीं खोला है. हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बेहतर रिस्ता गांधी को अपने प्राण से ... Read more