Tag: dehradun News

IPS Deepam Seth: 1 साल बाद मिला उत्तराखंड को स्थाई DGP…दीपम सेठ ने लिया चार्ज!

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस को नया मुखिया मिल गया है. 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने सोमवार को राज्य के 13वें डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग की कमान संभाली. देहरादून पुलिस मुख्यालय में पदग्रहण समारोह के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं दीपम सेठ? उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे दीपम सेठ ने अपनी स्कूली शिक्षा नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज से पूरी की. इसके बाद उन्होंने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. आईपीएस दीपम सेठ ने अपनी शिक्षा ... Read more

Public Opinion: दून में बढ़ता नाइट कल्चर…नशे में डूब रहे युवा, बच्चों के साथ मां-बाप भी दोषी! जानें लोगों की राय

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ‘नाइट लाइफ कल्चर’ तेजी से पांव पसार रहा है. शहर की आवोहवा बदल रही है, लेकिन इसके साथ ही अपराध और असुरक्षा के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. हाल के महीनों में बार, नाइट क्लब और हाउस पार्टियों का चलन युवाओं को खूब आकर्षित कर रहा है. लेकिन इसी के साथ सड़क पर हुड़दंग, शराब के नशे में मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश अपराध रात के अंधेरे में ही होते हैं. पार्टियों से लौटते समय नशे में धुत युवाओं का सड़कों ... Read more

देहरादून में हो रहा है बंगाल की चित्रकला का प्रदर्शन, खरीदें फेवरेट पेंटिंग

देहरादून: चित्रकला के शौकीनों के लिए देहरादून में बेहतरीन कलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है. देहरादून के बल्लूपुर के पास अल्कापुरी में स्थित चित्रा आर्ट गैलरी में 20 नवंबर से चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. कोलकाता के शानदार आर्टिस्ट यहां पहुंचे हैं. यहां आपको कोलकाता की ट्रेडिशनल कालीघाट आर्ट देखने के लिए मिलेगी. चित्रा आर्ट गैलरी के संचालक अरविंद गैरोला ने कहा है कि हमारे देश की अलग-अलग चित्रकला हैं लेकिन हर कला कोई न कोई मैसेज देती है. कला और संस्कृति का संगमउन्होंने कहा है कि कला सरहदों को लांघकर दूर- दूर पहुंचती है. आज देवभूमि ... Read more

Public Opinion : इंदिरानगर की सड़कें बदहाल, 3 महीने से पैदल चलना भी मुश्किल; विधायक ने दी ये नसीहत

देहरादून : सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों की हालत कैसी हो जाती है, इससे सभी वाकिफ हैं. देहरादून की पॉश कॉलोनियों में से एक इंदिरानगर की सड़कों और गलियों के हाल भी कुछ ऐसा ही है. इस क्षेत्र की कई कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछे हुए 3 माह से ऊपर हो गया है, सड़कों की हालत देखकर शायद आप भी शर्मा जाएंगे. हालत ये हैं कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान निकाली गई मिट्टी का ढेर सड़क किनारे बीते कुछ माह से पड़ा हुआ है. जिसके कारण क्षेत्र में धूल के कारण सांसें लेना भी मुश्किल हो गया है. ... Read more

ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित होंगे उत्तराखंड के असली हीरो, जानें पूरी खबर

देहरादून. उत्तराखंड की संस्था ‘उत्तराखंड ग्लोबल फोरम’ राज्य के उन लोगों को सम्मानित करने वाली है, जिन्होंने संस्कृति, समाज, प्रकृति आदि के लिए अपना योगदान दिया हो. इसकी खास बात यह होगी कि यह सम्मान ब्रिटेन पार्लियामेंट में उन्हें दिया जाएगा. फोरम ने पिछली बार गढ़रत्न और उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया था. फोरम के डायरेक्टर और फाउंडर मेंबर संदीप बिष्ट ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि यह फोरम उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऐसे प्रोफेशनल्स का ग्रुप है, जो अलग-अलग सेक्टर से आते हैं. उदाहरण के लिए इसमें ... Read more

देहरादून में GIC के प्रिंसिपल पर पद से हटने का दबाव, बोले- जान का खतरा

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता ब्लॉक में जीआईसी के एक प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने ही स्कूल प्रबंधन समिति पर उनके पद से हटने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, चकराता ब्लॉक स्थित अटाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय के प्रबंधन समिति और कुछ स्थानीय लोगों पर उनको पद से हटने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रबंधन समिति और कुछ लोगों द्वारा उनके विभागीय काम करने के दौरान भी उन पर अनुपस्थित होने की बात की जाती है. वह विभागीय काम के ... Read more

दून स्कूल में अवैध मजार पर बवाल… वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! प्रशासन ने किया ध्वस्त

देहरादून : उत्तराखंड में ‘लैंड जिहाद’ और ‘मजार जिहाद’ के खिलाफ धामी सरकार का अभियान तेज हो रहा है. देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल परिसर में अवैध रूप से बनाई जा रही मज़ार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही कई संगठनों ने इसको लेकर हल्ला बोला है. हालांकि ख़बर फैलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इसे ध्वस्त कर दिया. कई अन्य धार्मिंक के संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने इस पर तुरंत एक्शन लिया. सोशल मीडिया यूज़र राधा धोनी सेमवाल का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां में बना ... Read more

युवा महोत्सव में बस गई पीतल नगरी, खूबसूरत सामान देख आप भी कहेंगे वाह!

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव (Dehradun Yuva Mahotsav 2024) चल रहा है. महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के हैंडीक्राफ्ट आर्टिस्ट पहुंचे हैं. उन्होंने अपने सामानों के स्टॉल लगाए हुए हैं लेकिन एक स्टॉल सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित कर रहा है क्योंकि यहां राजा-महाराजाओं वाले बर्तन देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद से देहरादून पहुंचे साहिल पीतल, तांबा समेत अन्य धातुओं के बर्तन व अन्य सामानों पर नक्काशी कर रहे हैं. साहिल ने लोकल 18 से कहा कि उनके जिले मुरादाबाद में अधिकतर लोग ब्रास कार्विंग करके कई तरह के ... Read more

देहरादून में होगी युवा संसद, पार्लियामेंट की तरह ही बहस करते नजर आएंगे यूथ

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजनीति में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए आवाज द  देवभूमि ट्रस्ट युवा संसद का आयोजन करने जा रहा है. इसमें राजनीति से जुड़े दिग्गज युवाओं को संसद, विधानसभा और यूएन के पहलुओं पर चर्चा करेंगे. इसमें छात्रों को संसदीय प्रक्रिया और कामकाज का अनुभव मिलेगा. लोकतांत्रिक परंपराओं से ये छात्र रूबरू हो पाएंगे.आवाज़ द देवभूमि ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट वंश माहेश्वरी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा है कि देहरादून की माया देवी यूनिवर्सिटी में युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है. 9 और 10 नवंबर को ‘नेशनल मॉडल यूनाइटेड ... Read more

Public opinion: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जुटे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ मोर्चा

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड के कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को इसी मांग को लेकर देहरादून में एक विशाल महारैली आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर के शिक्षक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. रैली के दौरान कर्मचारियों ने सचिवालय का घेराव करते हुए परंपरागत ढोल-दमाऊ बजाकर सरकार को “जगाने” का प्रयास किया. इस महारैली का नेतृत्व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया, और कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि 2027 से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं की जाती, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. पुरानी पेंशन ... Read more