Tag: India

इस बच्चे का नाम जानकर पकड़ लेंगे सिर, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं चटकारे

ब्रिटिश माता-पिता ने बच्चे का नाम रखा ‘पकौड़ा’ Unique Child Names: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम ओरों से हटकर सबसे यूनिक हो. यही वजह है कि बच्चे का नाम रखते समय लोग बहुत समय लेते हैं. कई बार पंडित जी या फिर रिश्तेदार भी बच्चे का नाम सजेस्ट करते हैं. इस बीच माता-पिता के पास नामों की एक अच्छी खासी लिस्ट तैयार हो जाती है. यूं तो भारतीय संस्कृति में नामकरण संस्कार (Naming Ceremony) भी किया जाता है. इस दौरान कुछ लोग अपने आराध्य, वहीं कुछ लोग सेलिब्रेटी के नाम पर भी बच्चे का नाम रखना ... Read more

सरकार की राय है कि लगातार ताली बजाने वाले ही हैं सही : RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

रघुराम राजन ने कहा कि, निश्चित रूप से हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक विकासशील है. सवाल यह है कि हमें किस स्तर की वृद्धि की आवश्यकता है, क्योंकि हम एक गरीब देश हैं. पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह की नौकरियों की जरूरत बढ़ी है, उसके लिए विकास अपर्याप्त रहा है. क्या हम आराम कर सकते हैं? बिलकुल नहीं. हमें और करने की जरूरत है, हमें और विकास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि 7 प्रतिशत उपहास की बात है. यहां कोई शॉर्टकट नहीं हैं. हमें अपने लोगों के कौशल और ... Read more

भारत श्रीलंका के लोगों के साथ, वहां सेना भेजने की खबरों को किया खारिज

श्रीलंका की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण देश के हालात खराब होते जा रहे हैं (फाइल फोटो) कोलंबो: Sri Lanka crisis: श्रीलंका में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के सरकारी आवास में घुस गए और बाद में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में घुसे और वहां आग लगा दी. इसको लेकर मीडिया रिपोर्टों में भारतीय सैनिक (Indian troops) को श्रीलंका भेजे जाने के कयास लगाए जा रहे थे जिसे श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को साफ तौर पर खारिज कर दिया.  यह भी पढ़ें भारत के हाई कमीशन ने एक आधिकारिक बयान में कहा “उच्चायोग मीडिया और ... Read more

Delhi-NCR: कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, एहतियाती कदम उठा रहे स्कूल

दिल्ली में बीते कुछ दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है.  नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के स्कूल कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों में फिर से वृद्धि के मद्देनजर निरंतर सैनिटाइजेशन सहित विभिन्न एहतियाती कदम ( Preventive Measures ) उठा रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर (Delhi- NCR)  के स्कूल संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते सभी जरूरी उपाय कर रहे हैं. स्कूलों द्वारा किए जा रहे अन्य उपायों में किसी कक्षा में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद उसे बंद करने और माता-पिता को अपने बच्चों को बिना मास्क के स्कूल नहीं भेजने की सलाह देना शामिल है. ... Read more