TS PGECET 2021 के एडमिट कार्ड 5 अगस्त से करें डाउनलोड
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने तेलंगाना स्टेट पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGECET ) 2021 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. तेलंगाना स्टेट पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGECET ) एडमिट कार्ड 5 अगस्त को जारी किया जाएगा. TS PGECET परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएगी. TS PGECET परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में हैदराबाद और वारंगल में दो सेशन में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, “TSPGECET-2021, हॉल टिकट 05.08.2021, दोपहर 2 बजे से डाउनलोड किए जा सकते हैं.”
दो पालियों में आयोजित की जाएगी TS PGECET 2021
बता दें कि TS PGECET परीक्षा का आयोजन ME, MTech, MPharm, MArch और PharmD कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया जाता है.TS PGECET परीक्षा का संचालन उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है. तेलंगाना PGECET 2021 दो पालियों में दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी. पहला सेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगा और दूसरा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. प्रवेश परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे.
टीएस पीजीईसीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
1-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgecet.tsche.ac.in पर जाएं.
2-होमपेज पर, एप्लिकेशन सेक्शन तक स्क्रॉल करें और ‘डाउनलोड हॉल टिकट’ वाला लिंक सर्च करें.
3- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा.
4- एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जैसी डिटेल्स दर्ज करें.
5- अब आप ‘सबमिट’ टैब पर क्लिक करें और यह आपको इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर ले जाएगा.
6- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी लेकर रख लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
ये भी पढ़ें
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.