UBSE UK Board 10th 12th Result 2022: वेबसाइट क्रैश होने पर SMS से देखें रिजल्ट, नोट करें यह नंबर
नई दिल्ली (UBSE UK Board 10th 12th Result 2022, uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in). उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के बीच हुई थी. आज यानी 6 जून 2022 को शाम 4 बजे उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (UBSE Result 2022) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपलोड किए जा चुके हैं. अभी एक साथ लाखों लोग वेबसाइट पर लॉगइन कर रहे होंगे, जिसकी वजह से वेबसाइट का सर्वर क्रैश होने की आशंका है. इस स्थिति में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए स्टूडेंट्स फोन पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022
1. UK12 या UK10 टाइप करके UBSE रोल नंबर टाइप करें.
2. मैसेज लिखने के बाद इसे 56263 पर भेज दें.
3. उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा.
यूके बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट डिटेल्स
बोर्ड का नाम- उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education (UBSE))
रिजल्ट जारी होने की तारीख- 6 जून, 2022
रिजल्ट जारी होने का समय- शाम 4 बजे
कहां देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022- uaresults.nic.in, एसएमएस
ये भी पढ़ें:
Board Results 2022: बोर्ड रिजल्ट में लगातार अव्वल हैं लड़कियां, शानदार है पास प्रतिशत
UK Board UBSE 10th Result 2022: इतने अंकों से पास होंगे 10वीं के छात्र, यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Board Results, Uttarakhand Board, उत्तराखंड
FIRST PUBLISHED : June 06, 2022, 16:38 IST