UBSE UK Board Result 2022 Class 12: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट जारी, दीया राजपूत ने किया टॉप


नई दिल्ली (UBSE UK Board Result 2022 Class 12, ubse.uk.gov.in). उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 के बीच हुई थी. उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 (UBSE 12th Commerce Result 2022) आज यानी 6 जून 2022 को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है.

उत्तराखंंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 1,13,170 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस परीक्षा का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर चेक किया जा सकता है. इस साल 12वीं साइंस परीक्षा में हरिद्वार की दीया राजपूत ने 485 मार्क्स हासिल किए हैं.

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कैसे चेक करें?
1- उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाएं.
2- वहां लेफ्ट साइट में नजर आ रहे रिजल्ट/एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें.
3- 12वीं साइंस का रिजल्ट चेक करने के लिए INTERMEDIATE SCIENCE वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
4- वहां रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें. रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

33 प्रतिशत वाले होंगे सफल
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं साइंस की परीक्षा में सिर्फ वही स्टूडेंट्स सफल माने जाएंगे, जिन्होंने हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल किए होंगे (UK Board 12th Result 2022). न्यूनतम पासिंग मार्क्स से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स बाद में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकेंगे. उम्मीद की जा रही है कि यह परीक्षा जुलाई 2022 में होगी.

ये भी पढ़ें:
Board Results 2022: बोर्ड रिजल्ट में लगातार अव्वल हैं लड़कियां, शानदार है पास प्रतिशत
UK Board UBSE 10th Result 2022: इतने अंकों से पास होंगे 10वीं के छात्र, यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

Tags: 12th results, Uttarakhand Board, उत्तराखंड