UK Board Class 10th, 12th Result 2022 Live: उत्तराखंड बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, आसानी से ऐसे करें चेक
UBSE UK Board 10th, 12th Result 2022 ubse.uk.gov.in Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) आज यानी 6 जून सोमवार को शाम 4 बजे UK Board 10th, 12th Result 2022 जारी करेगा. आधिकारिक नोटिस के अनुसार छात्र जो भी इस परीक्षा (UBSE UK Board 10th, 12th Exam 2022) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (UBSE UK Board 10th, 12th Result 2022) ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना UBSE 10th, 12th Exam 2022 का रिजल्ट (UBSE UK Board 10th, 12th Result 2022) देख सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी.
इस साल कक्षा 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 2,42,955 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1,29,785 उम्मीदवार हाई स्कूल या कक्षा 10वीं के लिए उपस्थित हुए थे और अन्य 1 लाख कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे.
अधिक पढ़ें …