UKMSSB Recruitment 2023: मेडिकल सेवा चयन बोर्ड में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, चाहिए ये योग्यता, 1.42 लाख है सैलरी 


UKMSSB Recruitment 2023: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर (महिला और पुरुष) के पदों (UKMSSB Recruitment 2023) पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन प्रकाशित की है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर के पदों (UKMSSB Recruitment 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2023 है.

UKMSSB मे नर्सिंग ऑफिसर के पदों (UKMSSB Recruitment 2023) पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार इस लिंक https://ukmssb.org/ के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक UKMSSB Recruitment 2023 Notification PDf पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. बोर्ड ने उक्त पदों (UKMSSB Recruitment 2023) के लिए कुल 1564 रिक्तियां अधिसूचित की हैं, जिनमें से 1152 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं और 412 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं. चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से 1,42,400 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

UKMSSB Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 12 जनवरी 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 01 फरवरी 2023

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • UBSE UK Board Date Sheet 2023 Released: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें Time Table


  • Dehradun: पिता की शहादत, लक्ष्य के लिए मशक्कत, ऐसी है पर्वतारोही प्रीति नेगी की कहानी


  • साइबर ठगी से नहीं है घबराना , अब 1930 पर कॉल कर हल्द्वानी पुलिस को है बताना


  • Uttarakhand News: देहरादून सिटी होगा ‘Honk free Zone’, नए साल पर ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान


  • Winter Vacation : कड़ाके की ठंड का कहर जारी, जानें किस राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूल


  • Joshimath Sinking: ढह ना जाए स्वर्ग का द्वार! यही है कल्पवृक्ष, जहां शंकराचार्य ने किया तप… ये है जोशीमठ की कहानी


  • UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Date: UKPSC इस दिन जारी करेगा फॉरेस्ट गार्ड का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड


  • Dehradun: कोरोना के खतरे को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा


  • Haldwani Encroachments: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा प्रशासन, DM बोले- आदेश का पालन करना होगा


  • देहरादून की सबसे कम उम्र की उद्यमी, घर में सेनेटरी पैड बनाकर दे रही हैं दूसरों को रोजगार


  • अल्हड़ ठंड में ट्रेंड कर रही कुल्हड़ वाली चाय, देहरादून के ठीहों पर क्रेजी हो रहे चाय प्रेमी

उत्तराखंड

UKMSSB Recruitment 2023 के लिए रिक्ति विवरण
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
नर्सिंग अधिकारी महिला डिप्लोमा धारकों की संख्या- 623 पद
डिग्री धारकों की संख्या- 529 पद
नर्सिंग अधिकारी पुरुष डिप्लोमा धारकों की संख्या- 281 पद
डिग्री धारकों की संख्या- 131
कुल- 1564 पद

UKMSSB Recruitment 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिप्लोमा (जीएनएम/मनोचिकित्सा), बीएससी (ऑनर्स)/बीएससी (नर्सिंग)/पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए.

UKMSSB Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

UKMSSB Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
अनारक्षित (सामान्य) और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 300/- रुपये
उत्तराखंड राज्य के ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क: 150/- रुपये

ये भी पढ़ें…
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का गोल्डन चांस, आवेदन शुरू
नीट पीजी के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, आसानी से ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Tags: Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, Permanent jobs, Recruitment, State Govt Jobs