UKPSC Recruitment 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन का अंतिम मौका कल, जल्द करें अप्लाई


UKPSC Recruitment 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां ( Assistant Professor vacancy 2021) निकाली गई हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए कल यानी 24 दिसंबर 2021 रात 12 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 455 रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2021  से जारी है. अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक https://ukpsc.net.in के जरिए सीधे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

UKPSC Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता  
इन (Assistant Professor Bharti 2021) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए. अभ्यर्थी का 55 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य हैं. वहीं अभ्यर्थी राज्य पात्रता परीक्षा भी पास किया हो. अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

UKPSC Recruitment 2021: आयु सीमा
इन पदों (Assistant Professor Recruitment 2021) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जुलाई 2020 के बाद और 2 जुलाई 1979 से पहले की नहीं होनी चाहिए.

UKPSC Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर (UKPSC Recruitment 2021) अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें –
Sarkari Naukri Result 2021: मेट्रो में निकली जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर नौकरियां, जानें क्या मांगी गई है योग्यता
ESIC Recruitment 2022 : एमबीबीएस पास के लिए ईएसआईसी में मेडिकल ऑफिसर की 1000 से अधिक नौकरियां

UKPSC Assistant Professor Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 4 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 24 दिसंबर 2021
विस्तृत नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

  • UKPSC Recruitment 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन का अंतिम मौका कल, जल्द करें अप्लाई

  • Harish Rawat Tweets: उत्तराखंड के बड़े कांग्रेसी नेता दिल्ली तलब, तो क्या राहुल गांधी करेंगे हस्तक्षेप?

  • VIDEO देखें : ‘हमें यकीन है, आप उत्तराखंड को नंबर-1 बनाएंगे’- हरभजन के इस संदेश पर क्या बोले CM धामी?

  • Omicron in Uttarakhand : स्कॉटलैंड से लौटी युवती संक्रमित, उत्तराखंड में पहले केस से सनसनी

  • क्या कांग्रेस छोड़ेंगे या राजनीति से लेंगे संन्यास? कुछ दिनों में हरीश रावत कर सकते हैं बड़ा ऐलान

  • …तो क्या बदल जाएगा Jim Corbett National Park का नाम, जानिए क्या होगा नया और ऐसा हो रहा क्यों?

  • उत्तराखंड में BJP का मेगा प्लान: PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा… 15 दिन और 15 स्टार प्रचारकों के दौरे

  • Opinion : क्या है कांग्रेस की अंतर्कलह? Uttarakhand Election से ऐन पहले आखिर दुख क्यों जता रहे हैं हरीश रावत?

  • कहीं आपकी सर्दी की छुट्टियों पर न फिर जाए पानी, देखें UP-Uttarakhand के लिए क्या है मौसम को लेकर भविष्यवाणी

  • UKPSC RO ARO Prelims Exam 2021: UKPSC ने घोषित की RO और ARO प्रारंभिक परीक्षा की तिथि, यहां जानें शेड्यूल

  • हरीश रावत के ट्वीट से सियासी तूफान, BJP ने किया तंज – ‘उत्तराखंड के अमरिंदर हो सकते हैं रावत’

उत्तराखंड

Tags: Government jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news