UPSC Rehabilitation Officer Recruitment 2022: इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2022 निर्धारित की गई है.
UPSC Recruitment 2022: गवर्नमेंट जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन. संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने रिहैबिलिटेशन ऑफिसर (Rehabilitation Officer) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. यूपीएससी के इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2022 निर्धारित की गई है. सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
यूपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
- एंथ्रोपोलॉजिस्ट: 1 पद
- असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर: 4 पद
- साइंटिस्ट ‘बी’: 7 पद
- रिहैबिलिटेशन ऑफिसर: 4 पद
- डिप्टी डायरेक्टर जनरल/रीजनल डायरेक्टर: 3 पद