Uttarakhand UK Board Result 2022 Declared: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, Alternative Ways से करें चेक


Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022 Declared: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 6 जून सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022) जारी कर दिया है. छात्र जो भी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे Uttarakhand Board की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट (Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022) चेक कर सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थीं.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://ubse.uk.gov.in/pages/display/85-results–admit-cards पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट (UK Board 10th, 12th Result 2022) देख सकते हैं. परीक्षा भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए सभी कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एक ऑफ़लाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी. इस साल कक्षा 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 2,42,955 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1,29,785 उम्मीदवार हाई स्कूल या कक्षा 10वीं के लिए उपस्थित हुए थे और अन्य 1 लाख कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे.

Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

UK Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

Uttarakhand UK Board 10th, 12th Result 2022 SMS के जरिए करें चेक

उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओवरलोड हो जाती है और क्रैश हो जाती है, तो छात्र SMS सुविधा के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. संदेश के माध्यम से प्राप्त करने के लिए छात्रों को दिए गए प्रारूप का पालन करना होगा..

UK10<space>ROLL NUMBER टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें.
UK12<space>ROLLNUMBER टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें.

Tags: Board Results, Uk board, Uttarakhand Board