World Environment Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस I
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास | World Environment Day History
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने साल 1972 में स्टॉकहोम कोंफ्रेस के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया था. यह विश्व की पहली कोंफ्रेंस थी जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बात हुई थी. UNEP का गठन भी इसी साल हुआ था. इसके अगले साल यानी 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था. पहले साल की थीम (Theme) ‘ऑनली वन अर्थ’ यानी ‘सिर्फ एक पृथ्वी’ थी.
विश्व पर्यावरण दिवस की थीम
इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘Land Restoration, Desertification, and Drought Resilience’ यानी भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से लचीलेपन के ऊपर है. भूमि की बात करें तो साल 2000 से अबतक सूखा पड़ने का आंकड़ा 29 प्रतिशत तक ऊपर गया है. ऐसे में यदि समय रहते भूमि संरक्षण पर ध्यान ना दिया गया तो साल 2050 तक विश्व की एक तिहाई आबादी को सूखा प्रभावित कर सकता है.
इस साल किंग्डम ऑफ साउदी अरेबिया विश्व पर्यावरण दिवस का ग्लोबल होस्ट है. ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य संगठन विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं. इस मौके पर कोशिश यही रहती है कि सभी एकसाथ मिलकर और अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण सरंक्षण के प्रयास करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.