अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा अलग नजारा, भारतीय परंपरा में लीन दिखें विदेशी
Last Updated:
ओम प्रयास. हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक खास नजारा देखने को मिला, जब योगाचार्य चंद्रकांत ने अपने विदेशी शिष्यों को सप्त सरोवर घाट पर गंगा किनारे योग की विभिन्न मुद्राएं करवाईं. घाट किनारे रोजाना योग सिखाने वाले योग गुरु चंद्रकांत ने इस खास दिन को और भी खास बना दिया, जब विदेशी योग साधक भारतीय परंपरा में पूरी तरह से लीन नजर आए.
आज योग दिवस पर सभी ने योगा करके स्वस्थ रहने का संकल्प किया. सरकारी कार्यालयों से लेकर गैर सरकारी कार्यालय और आश्रमों में योगाभ्यास किया गया. हरिद्वार में गंगा किनारे योगाचार्य योगी चंद्रकांत ने अपने विदेशी शिष्यों के साथ ध्यान मुद्रा योगासन करते हुए.
स्कूल में बच्चों को मुर्गा बनते बहुत देखा होगा लेकिन हरिद्वार निवासी योगाचार्य योगी चंद्रकांत ने अपने सभी विदेशी शिष्यों को आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुर्गा बनाया. यह एक योग का अभ्यास है जिसमें मुर्गे की मुद्रा में रहकर शरीर में उत्पन्न कई दोषों को समाप्त किया जा सकता है.
योगाचार्य योगी चंद्रकांत ने अपने विदेशी शिष्यों को गंगा किनारे उत्तकटा आसान का अभ्यास कराया. यह आसान प्राचीन है जो ऋषि उत्तकट के नाम से प्रसिद्ध है. प्राचीन काल में ऋषि मुनि इसी अवस्था में रहकर जप तप किया करते थे. इस आसन से कंधे, कोहनी, घुटने, कमर आदि की सभी समस्याएं खत्म होती है. यह आसन प्राचीन होने के साथ व्यक्ति के लिए काफी जरूरी भी है. जिसे योगी चंद्रकांत ने योग दिवस के अवसर पर अपने विदेशी शिष्यों को कराया.
जब विदेशी साधक प्राणायाम और योगासन करते दिखे, तो वहां मौजूद लोगों की नजरें बस उन पर टिक गईं. किसी ने फोटो ली, तो किसी ने वीडियो बनाया. योगाचार्य योगी चंद्रकांत की अगुवाई में हुए इस योग ने घाट का माहौल ही बदल दिया. लोग न सिर्फ योग देख रहे थे, बल्कि खुद भी उसमें शामिल होने की कोशिश कर रहे थे.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में योग की गंगा बही वही योगाचार्य चंद्रकांत ने अपने विदेशी शिष्यों के साथ हरिद्वार में गंगा किनारे योग करके निरोग रहने का संकल्प किया. यह नजारा बेहद ही अद्भुत और अलग था. जहां भारतीय योग करके निरोग रहने का संकल्प ले रहे हैं वहीं विदेशी साधक भी गंगा किनारे योग करते नजर आए.