Tag: हरिद्वार की खबरें
'नशा मुक्त हो जाए हरिद्वार', धर्मनगरी की जनता ने बताया कैसा हो हमारा मेयर?
हरिद्वार. उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. हरिद्वार नगर निगम चुनाव के लिए भी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रत्याशी मैदान में जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. धर्मनगरी हरिद्वार में भी बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दे ही प्रभावी हैं. हरिद्वार नगर निगम मेयर के लिए इस बार महिला ओबीसी सीट है. कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी से किरण जैसल, आम आदमी पार्टी से शिप्रा सैनी, ... Read more
Haridwar News : स्कूलों में सूचना पट्ट पर लगेंगे गुरुजी के फोटो, बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग हुआ अलर्ट
ओम प्रयास/हरिद्वार. सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों और कर्मियों की प्रोफाइल नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे. यदि किसी स्कूल द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का यह फरमान जारी हुआ था जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक और स्कूल में काम करने वाले कार्मिकों की फोटो समेत अन्य जरूरी जानकारियां जैसे पिता का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएंगी. मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नोटिस ... Read more
Haridwar News : हरिद्वार में फिनलैंड के तर्ज पर खुला स्कूल, खेल-खेल में होगी पढ़ाई, छात्रों पर नहीं होगा किताबों का बोझ
रिपोर्ट : ओम प्रयास हरिद्वार. खेल खेल में बच्चों को पढ़ाई करवाने और किताबों का बोझ कम करने के लिए एक नए स्कूल की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड के हरिद्वार के शिवालिक नगर में एक प्ले स्कूल खुला है, जहां बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई कराई जाएगी. दरसल इस प्ले स्कूल में बच्चों को फिनलैंड की तर्ज पर पढ़ाई कराई जाएगी. फिनलैंड में बच्चों पर किताबों और बैग का बोझ नहीं डाला जाता बल्कि चिप लेवल की किताबों से बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई कराई जाती है. अब ऐसे ही हरिद्वार में यह पहला स्कूल है, जहां ... Read more
International Women’s Day 2023: शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस-प्रशासन…हर क्षेत्र में महिलाएं दिखा रहीं अपना दम
रिपोर्ट : ओम प्रयास हरिद्वार. बदलते समय के साथ बहुत सी चीजें भी बदल गई है. जब कोई महिला पुलिस अधिकारी, प्रशासन, डॉक्टर, पायलट, मंत्री या अन्य बड़े पदों पर बैठती है, तो हमने लोगों को यह कहते सुना है कि आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है. वर्तमान दौर में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. पुलिस विभाग, रेलवे विभाग, प्रशासन, राजनीति, एयरफोर्स, थल सेना जैसे अनेक विभागों में महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम रही है या फिर यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के विकास में ... Read more
नारायणी शिला मंदिर: श्राद्ध तर्पण के लिए प्रसिद्ध है यह मंदिर, यहां मिलता है पुरखों को मोक्ष!
रिपोर्ट, ओम प्रयास हरिद्वार. देश-विदेश में हरिद्वार को धर्म नगरी के रूप में जाना जाता है जहां हर साल तीज-त्योहारों पर होने वाले गंगा स्नान में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. हरिद्वार में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं जिनका वर्णन धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. वहीं हरिद्वार में श्राद्ध करने का भी विशेष महत्व है. हरिद्वार में स्थित प्राचीन नारायणी शिला मंदिर कई हजार साल पुराना बताया जाता है, जहां पर पिंडदान करने और श्राद्ध करने का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां श्राद्ध तर्पण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. हरिद्वार नारायणी शिला ... Read more