Tag: news 18 local
उत्तराखंड में एक ऐसा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, जहां 15 साल से प्रिंसिपल ही नहीं!
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. किसी भी स्कूल-कॉलेज या अन्य इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल का होना अनिवार्य होता है, पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ऐसा संस्थान भी है, जहां पर करीब 15 साल से प्रिंसिपल की तैनाती नहीं हो पाई है. इस इंस्टीट्यूट के बच्चे और टीचर आज भी प्रिंसिपल की राह देख रहे हैं. खाली कुर्सी और बंद दरवाजे को देखकर छात्र और टीचर मायूस लौट जाते हैं. यहां का चार्ज प्रशासन को दिया गया है और वर्तमान में एसडीएम के पास कार्यभार है. हम बात कर रहे हैं जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की. इसकी स्थापना 1991 में ... Read more
अब पढ़ाई के साथ कसरत भी! अल्मोड़ा में पहली बार किसी स्कूल में खुला जिम, ये है वजह
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. वर्तमान दौर में बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से बच्चे कहीं न कहीं मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में बच्चों को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए जिम खोला गया है. यह शहर का पहला स्कूल है, जहां जिम है. बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए यह अनूठी पहल है. दरअसल आजकल के समय में बच्चे पढ़ाई ... Read more
पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बच्चों को चित्रकारी के सिखाए गुर, कहा- प्रतिभाओं की है भरमार
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.आजकल के समय में बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं चाहे वह खेलकूद हो या फिर पढ़ाई हो, कई ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी सुंदर-सुंदर चित्र बनाते हैं. अगर इन बच्चों को एक राह दिखाई जाए तो आगे जाकर ये बेहतरीन कार्य कर सकते हैं. अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं चित्रकारी में काफी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को समय समय पर वरिष्ठ चित्रकारों से मुलाकात कराई जाती है जिससे बच्चों को आने वाले समय में अनुभव मिल सके. इन दिनों शारदा पब्लिक स्कूल में पद्मश्री यशोधर ... Read more
अल्मोड़ा में इंस्टीट्यूट पर तालाबंदी कर सड़कों पर उतरे होटल मैनेजमेंट के छात्र, जानें वजह
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. स्कूल या फिर किसी भी संस्थान में बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, जहां से वह अपनी शिक्षा को ग्रहण करते हैं. पर जिस संस्थान में वह पढ़ाई कर रहे हैं और वहां टीचर की कमी हो तो बच्चे आखिर क्या कर सकते हैं. ऐसा ही मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से सामने आया है. यहां पर टीचरों की कमी के चलते छात्रों ने होटल मैनेजमेंट संस्थान में तालाबंद कर दिया है . जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट साल 1991 में स्थापित हुआ था और यहां पर विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ाई ... Read more
Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी का अल्मोड़ा से रहा है गहरा नाता, यहां हैं बापू से जुड़ी कई यादें
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. देश की आजादी के लिए जब स्वतंत्रता आंदोलन चरम पर चल रहा था, तो उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti 2023) अल्मोड़ा भ्रमण पर आए थे. बापू ने 20 जून, 1929 को लक्ष्मेश्वर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था और लोगों को सत्यता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया था. इसके अलावा, युवाओं में आजादी की अलख भी जगाई थी. महात्मा गांधी ने इस मैदान में अपना लोटा भी नीलाम किया था. आज, इस मैदान को गांधी सभा स्थल शहीद पार्क लक्ष्मेश्वर के नाम से जाना जाता है. दरअसल, कुमाऊं भ्रमण के ... Read more
फ्लोरबॉल हॉकी: दिव्यांग रोहित कनवाल का चयन, बेहदर प्रदर्शन के बाद नेशनल में आएंगे नजर, साकार होगा सपना
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. विशेष बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत के अंतर्गत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. जिसमें दिव्यांग बच्चों अपने-अपने कैटेगरी की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चे भी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में काफी बेहतर कर रहे हैं. मंगलदीप विद्या मंदिर के छात्र रोहित कनवाल का फ्लोरबॉल हॉकी में चयन हुआ है. दरअसल मंगलदीप विद्या मंदिर दिव्यांग बच्चों का स्कूल है और यहां पर बच्चों को उनकी मानसिक से लेकर उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखा जाता है. कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो खेलकूद में आगे रहते हैं. इस बार फ्लोरबॉल में दिव्यांग ... Read more
अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चे हैं हुनरमंद, देखिए किन-किन चीजों में है एक्सपर्ट
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. कहा जाता है बच्चों में भगवान का रूप होता है पर कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो किसी परिस्थिति के कारण से दिव्यांग होते हैं पर इन बच्चों में कुछ न कुछ कला देखने को मिलती है. अल्मोड़ा के खत्याड़ी में दिव्यांग बच्चों के लिए एक ऐसा ही स्कूल है जिसमें बच्चों को उनसे संबंधित पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक कार्य भी सिखाया जाता है. इन बच्चों को देखकर आप यह नहीं कह सकते कि ये इन बच्चों के द्वारा बनाया गया है. अल्मोड़ा के मंगलदीप विद्या मंदिर की स्थापना मनोरमा जोशी के द्वारा की गई थी ... Read more
ऊधम सिंह नगर जिले में पिछले 15 महीनों में 168 बच्चों में दिल में छेद के मामले आए सामने, तीन की मौत
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: पिछले कुछ सालों में तापमान में हुए बदलाव और खानपान में हुए परिवर्तन के कारण, आजकल कम उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले आम हो गए हैं. खासकर, 0 से 18 साल के बच्चों के दिल में छेद के मामले में वृद्धि दिखाई दे रही है. इस चुनौती के सामने देखते हुए, केंद्र सरकार ने आरबीएसके अभियान की टीम को तैयार किया है, जो स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की जांच करती है. उन बच्चों को भी निरिक्षण किया जाता है जिनमें लक्षण पाए जाते हैं, और उन्हें केंद्र सरकार की ओर ... Read more
छोड़कर 25 हजार की नौकरी, करने लगी स्ट्रीट डॉग्स की सेवा, जानें ये कौन हैं
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. बेजुबान जानवरों से प्रेम करना सीखना है तो ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली पशु प्रेमी चीना शर्मा से आप सीख सकते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पशु प्रेमी चीना शर्मा ने पिछले दस साल से स्ट्रीट डॉग्स के साथ-साथ दूसरे बेजुबानों की भी सेवा कर रही हैं. उनके पशु प्रेम का आलम ये है कि जब उन्हें वक्त की कमी महसूस हुई तो उन्होंने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और पूरा दिन बेजुबानों की सेवा में लगा दिया. आज पशु प्रेमी अंजना सिंह और ममता जीना के साथ मिलकर चीना शर्मा शेल्टर होम ... Read more
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़, बसों में सीट के लिए हो रही ‘जंग’
पवन कुंवर/हल्द्वानी. स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ों पर धूमने आ रहे हैं. वहीं, नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है. नैनीताल के लिए बसें (BUS) कम हैं, इसलिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है. भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है. नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए अफरातफरी का माहौल हो रहा है, यात्री खिड़की से बस के अंदर घुसते दिख रहे है. घंटों तक सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है. यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन के तमाम दावे ... Read more