Tag: nainital
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल में स्कूल बंद, इन 7 जिलों के लिए एडवाइजरी
देहरादून. आने वाले 2-3 दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश होगी, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद शासन ने 7 जिलों के डीएम को एडवाइजरी भेज दी है. टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चंपावत, नैनीताल,हरिद्वार, उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट है. इधर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में 31 जुलाई को सभी स्कूलों को छात्रों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जिसे देखते हुए नैनीताल डीएम वंदना सिंह सहित अन्य ने जिले के कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक ... Read more
तारों की बारिश! नैनीताल में यहां से देखें दिलकश नजारा, सिर्फ इतने रुपये में रहना-खाना और भी बहुत कुछ
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. इस महीने 13 और 14 तारीख को उल्का बौछार अपने चरम पर होगी. इसे तारों की बारिश भी कहा जाता है. इस दिलकश खगोलीय घटना के गवाह बनने के लिए आप उत्तराखंड के नैनीताल आ सकते हैं. यहां पंगोट में स्थित सनबर्ड रिट्रीट रिजॉर्ट और द नेस्ट कॉटेज में इसकी व्यवस्था की गई है. यहां टेलीस्कोप और अन्य उपकरण लगाए गए हैं. वहीं यहां 3 दिन (13 से 15 दिसंबर) रहने-खाने के लिए पैकेज 6500 रुपये से शुरू है. इसमें भोजन, वाईफाई, गीजर आदि की व्यवस्था आपको मिलेगी. एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन ऑफिसर कुलदीप ने बताया कि हर साल ... Read more
ऐपण गर्ल ने अपने हुनर से विदेश तक बनाई पहचान, पूर्व सीएम समेत कई हस्तियां पूजा के हुनर की कायल
रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब खास मौकों पर घर के आंगन, देहली, मंदिर व दीवारों तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह कला अब घर की दहलीज़ों से बाहर निकलकर रक्षाबंधन की राखी से लेकर तमाम अवसरों पर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने लगी है. इसी रूप में ऐपण कला का शानदार नमूना भीमताल की बेटी पूजा पडियार ने पेश किया है. प्रदेश के साथ ही देश और विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा रहीं पूजा मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही ... Read more
आज भी यहां मौजूद है गांधी जी की हस्ताक्षर वाली यात्रा की तस्वीर, उल्टे नाव जैसी है इस म्यूजियम की छत
तनुज पाण्डे/नैनीताल : उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और राजनीतिक धरोहरों को संजोए हुए नैनीताल के डीएसबी परिसर में हिमालय संग्रहालय स्थित है. इस संग्रहालय में रखी उत्तराखंड से जुड़ी प्रत्येक धरोहर का इतिहास हिमालय की तरह ही विराट रहा है. इस संग्रहालय में उत्तराखंड की संस्कृति, पौराणिकता और इतिहास का मिला जुला संयोग देखने को मिलता है. हिमालय संग्रहालय की स्थापना साल 1987 में डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग में एक छोटे से कमरे में हुई थी. साल 2004 में इस संग्रहालय को वर्तमान के असेंबली हॉल में स्थापित किया गया. यहां उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, दस्तावेज, उत्तराखंड की पत्रकारिता ... Read more
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़, बसों में सीट के लिए हो रही ‘जंग’
पवन कुंवर/हल्द्वानी. स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ों पर धूमने आ रहे हैं. वहीं, नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है. नैनीताल के लिए बसें (BUS) कम हैं, इसलिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है. भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है. नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए अफरातफरी का माहौल हो रहा है, यात्री खिड़की से बस के अंदर घुसते दिख रहे है. घंटों तक सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है. यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन के तमाम दावे ... Read more
Nainital: जंगल के बीचोंबीच है नैनीताल का ये खूबसूरत ‘हिडन वॉटरफॉल’, एक बार आएंगे तो इश्क हो जाएगा!
रिपोर्ट- सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल शहर प्रकृति की गोद में बसा है. यह नगर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत संगम है. जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह झरना नैनीताल के मशहूर बिड़ला स्कूल से करीब तीन किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर स्थित है. नैनीताल की जू रोड पर करीब तीन किलोमीटर ... Read more
Adventure Sport: खुशखबरी… समर वैकेशन में ‘रॉक क्लाइंबिंग’ का मजा लेना है? नैनीताल आएं, यहां है खास तैयारी
रिपोर्ट – सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल शहर में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अब सरोवर नगरी नैनीताल जल्द ही एक नए आकर्षण के रुप में उभर कर सामने आने वाला है. दरअसल नैनीताल के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक डीएसए मैदान में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा करीब 95 लाख रुपये की लागत से एक आर्टिफिशियल रॉक-क्लाइम्बिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है. इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस साहसिक खेल से जोड़ा जा सकेगा. जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि ... Read more
पहाड़ की अनोखी घास जो है औषधीय गुणों से भरपूर, मगर मारती है बिच्छू की तरह डंक, जानें डिटेल्स
रिपोर्ट : सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं. ऐसी ही एक घास पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है, जिसे छूने से लोग डरते हैं, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर है. इसे बिच्छू घास, कंडाली या फिर सिसौंण (Nettle Leaf) भी कहा जाता है. गढ़वाल में इसे कंडाली और कुमाऊं में इसे सिसौंण कहा जाता है. साथ ही इसे एक प्राकृतिक मल्टी विटामिन के रूप में भी जाना जाता है. 800 से 2000 मीटर की ऊंचाई पर मिलने वाली यह घास डंक मारने के लिए जानी ... Read more
Nainital News: नैनीताल की वो पहाड़ी जो रूस के अल्मा हिल्स से खाती है मेल, जानिए इसकी कहानी
रिपोर्ट: सीमा नाथ नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड का खूबसूरत शहर नैनीताल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और ठंडी आबोहवा की वजह से लोगों को बेहद पसंद आता है. यहां आकर स्वर्ग जैसा अहसास होता है. इस शहर का अपना एक अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है. ब्रिटिश हुक्मरानों ने इस शहर को आरामगाह के रूप में बसाया था. इसके लिए उन्होंने सुख सुविधाओं भरे कई संसाधन भी जोड़े और इसी तरह धीरे धीरे समय के साथ साथ इस शहर के विकास में कई अध्याय जुड़ते चले गए. जिसमें शहर के ऐतिहासिक भवन भी शामिल ... Read more
Holi 2023: नैनीताल में फागोत्सव की धूम, महिलाओं ने स्वांग से बयां किया जोशीमठ का दर्द
रिपोर्ट: सीमा नाथनैनीताल: इन दिनों रंगों के त्योहार होली की पूरे देशभर में धूम है. पूरा देश होली के जश्न में डूबा है. वहीं नैनीताल में भी फागोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है. नैनीताल में इस महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महिला बैठकी होली, पुरुष बैठकी होली के साथ ही कवि सम्मेलन भी शामिल है. नैनीताल की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा लंबे समय से कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाती आ रही है. इसी संस्था की ओर से नगर में फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. फागोत्सव अगले 9 दिनों ... Read more