Tag: News18
आज भी यहां मौजूद है गांधी जी की हस्ताक्षर वाली यात्रा की तस्वीर, उल्टे नाव जैसी है इस म्यूजियम की छत
तनुज पाण्डे/नैनीताल : उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और राजनीतिक धरोहरों को संजोए हुए नैनीताल के डीएसबी परिसर में हिमालय संग्रहालय स्थित है. इस संग्रहालय में रखी उत्तराखंड से जुड़ी प्रत्येक धरोहर का इतिहास हिमालय की तरह ही विराट रहा है. इस संग्रहालय में उत्तराखंड की संस्कृति, पौराणिकता और इतिहास का मिला जुला संयोग देखने को मिलता है. हिमालय संग्रहालय की स्थापना साल 1987 में डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग में एक छोटे से कमरे में हुई थी. साल 2004 में इस संग्रहालय को वर्तमान के असेंबली हॉल में स्थापित किया गया. यहां उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, दस्तावेज, उत्तराखंड की पत्रकारिता ... Read more
Nainital Tourist Spot: यहां जंगल के बीच में छिपा है खूबसूरत वॉटरफॉल, आपको पता है?
सीमा नाथ/नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जो हरी-भरी शांत वादियों में बसा है. सरोवर नगरी की सुकून देने वाली मनमोहक वादियां यहां आने वाले सैलानियों के मन को भा जाती हैं, जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन अगर आप शहर की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप जंगल के बीचो बीच बसे नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह वॉटरफॉल नैनीताल के रातीघाट-गरमपानी पैदल मार्ग में स्थित है, जहां ... Read more
Rishikesh: 5वें दिन मिला IAS के भाई का शव, लाइफ जैकेट के बावजूद कैसे गंगा में बह गया शिक्षक?
रिपोर्ट – ईशा बिरोरिया ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में SDRF ने ब्रह्मपुरी के पास गंगा में डूबे IAS अफसर के भाई का शव बरामद कर लिया है. वह 7 अप्रैल को रिवर राफ्टिंग के दौरान गंगा नदी में लापता हो गए थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए AIIMS ऋषिकेश भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मृतक के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी के संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने जानकारी दी कि मंगलवार को पशुलोक बैराज में एक शव मिलने ... Read more
Dehradun News: रेव पार्टी से पहले रिजॉर्ट में पुलिस की रेड, चंडीगढ़ से बुलाई गई थीं 15 लड़कियां
रिपोर्ट: सतेंद्र बर्त्वाल देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर इलाके में रेव पार्टी के लिए चंडीगढ़ से बुलाई गईं 15 युवतियों का पुलिस ने रेस्क्यू किया है. साथ ही मामले में तीन आरोपी हेमंत, दीपक और राहुल को पुलिस ने अरेस्ट किया है. वहीं, पुलिस की रेड के दौरान दो आरोपी अमित गर्ग जो संजीवनी रिजॉर्ट का मालिक और दूसरा संजय जो सभी युवतियों को चंडीगढ़ से देहरादून लेकर आया था, फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. मामले में जानकारी देते हुए देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि रेव पार्टी के लिए सभी ... Read more
कैसे पढ़ेंगी बेटियां! पिथौरागढ़ के बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, 41 पद कई सालों से खाली
रिपोर्ट: हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बेटियों का भविष्य सालों से अधर में लटका हुआ है. बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के दावे पिथौरागढ़ जिले में फेल होते नजर आए हैं. जहां पर बेटियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों का लंबे समय से टोटा चल रहा है, जिससे महत्वपूर्ण विषयों में छात्राओं की पढ़ाई अधूरी रह जाती है. विभाग ने रिक्त पदों पर किसी विद्यालयों में गेस्ट टीचर का विकल्प तो दिया है लेकिन वह गुणवत्ता वाली शिक्षा आज सीमांत की बेटियों को नहीं मिल पा रही है, जो शिक्षा के मंदिर में उन्हें मिलनी चाहिए. ... Read more
अम्मी-मदर, अब्बू-फादर… इंग्लिश की स्कूली किताब पर देहरादून में बवाल, जानें क्या है मामला
दूसरी कक्षा की अंग्रेजी की किताब के इस हिस्से पर आपत्ति दर्ज करते हुए एक अभिभावक ने कलेक्टर को पत्र लिखा.
पीएम मोदी के फैन ने खोली चाय की दुकान…नाम रखा ‘पीएम चाय बार’, कई फ्लेवर में मिलती है चाय
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: उत्तराखंड के कई युवाओं ने अपने स्टार्टअप को चाय से जोड़ा है. ऐसे ही हैं एक युवा सुकांत चौधरी. देहरादून के रहने वाले 28 वर्षीय सुकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर धर्मपुर में ‘पीएम चाय बार’ शॉप शुरू की है, जहां मसाला, तुलसी, चॉकलेट, केसर, वनीला फ्लेवर समेत कई प्रकार की चाय मिलती है. सुकांत चौधरी ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह अपना ही कारोबार शुरू करना चाहते थे, जिससे वह देहरादून में अपना ब्रांड बना सकें. सुकांत बताते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री मोदी ... Read more
Uttarakhand के ‘गुरु द्रोण’ से मिलिए, 80000 पेड़ लगा चुके टीचर ने अपनी सैलरी से बदल दी स्कूल की तस्वीर
रिपोर्ट – सोनिया मिश्रा रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों से जहां पलायन लगातार हो रहा है, वहीं एक ग्रामीण इलाके के प्राथमिक विद्यालय में ऐसी तमाम सुख सुविधाएं हैं, जो एक प्राइवेट स्कूल में हो सकती हैं. स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई होती है, कंप्यूटर भी हैं. बच्चों को न सिर्फ अक्षरों का ज्ञान दिया जा रहा है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. यह पूरा कारनामा किसी सरकारी योजना के तहत नहीं हो रहा है बल्कि एक शिक्षक ने यह बीड़ा उठाया है और आज उसे ‘गुरु द्रोण’ के नाम से जाना जाता है. ... Read more
Holi 2023: नैनीताल में फागोत्सव की धूम, महिलाओं ने स्वांग से बयां किया जोशीमठ का दर्द
रिपोर्ट: सीमा नाथनैनीताल: इन दिनों रंगों के त्योहार होली की पूरे देशभर में धूम है. पूरा देश होली के जश्न में डूबा है. वहीं नैनीताल में भी फागोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है. नैनीताल में इस महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महिला बैठकी होली, पुरुष बैठकी होली के साथ ही कवि सम्मेलन भी शामिल है. नैनीताल की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा लंबे समय से कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाती आ रही है. इसी संस्था की ओर से नगर में फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. फागोत्सव अगले 9 दिनों ... Read more
Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more