Tag: ऋषिकेश की खबरें
AIIMS ऋषिकेश ने ड्रोन से पहुंचाई दवा, 5600 फीट की ऊंचाई पर की डिलीवरी
ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित AIIMS अस्पताल ने एक अनूठी पहल करते हुए टिहरी जिले के दूरदराज के गांवों में ड्रोन द्वारा दवाओं की डिलीवरी शुरू की है, जो हृदय रोगों और अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मददगार साबित हो रही है. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही है, बल्कि समुदायों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड से ड्रोन के माध्यम से लगभग 10 किलोग्राम वजन के पेलोड को चंबा ब्लॉक में भेजा गया. इस पेलोड ... Read more
भिक्षावृत्ति में बीतता बचपन, गंगा घाटों से लेकर हर ओर दिख रहे भीख मांगते बच्चे
ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों की भरमार है. गंगा घाटों से लेकर बाजारों तक में बच्चे भीख मांगते हुए दिख जाते हैं. हाल ही में विश्व साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों से कहा था कि किसी भी बच्चे को भिक्षावृत्ति करते हुए नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने बच्चों को रेस्क्यू कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके माता-पिता को जागरूक करने और स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए थे. इसके साथ ही भिक्षावृत्ति कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात ... Read more
Rishikesh: 5वें दिन मिला IAS के भाई का शव, लाइफ जैकेट के बावजूद कैसे गंगा में बह गया शिक्षक?
रिपोर्ट – ईशा बिरोरिया ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में SDRF ने ब्रह्मपुरी के पास गंगा में डूबे IAS अफसर के भाई का शव बरामद कर लिया है. वह 7 अप्रैल को रिवर राफ्टिंग के दौरान गंगा नदी में लापता हो गए थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए AIIMS ऋषिकेश भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मृतक के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी के संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने जानकारी दी कि मंगलवार को पशुलोक बैराज में एक शव मिलने ... Read more