Tag: हिंदी में खबरें

Nainital Tourist Spot: यहां जंगल के बीच में छिपा है खूबसूरत वॉटरफॉल, आपको पता है?

सीमा नाथ/नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जो हरी-भरी शांत वादियों में बसा है. सरोवर नगरी की सुकून देने वाली मनमोहक वादियां यहां आने वाले सैलानियों के मन को भा जाती हैं, जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन अगर आप शहर की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप जंगल के बीचो बीच बसे नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह वॉटरफॉल नैनीताल के रातीघाट-गरमपानी पैदल मार्ग में स्थित है, जहां ... Read more

Rishikesh: 5वें दिन मिला IAS के भाई का शव, लाइफ जैकेट के बावजूद कैसे गंगा में बह गया शिक्षक?

रिपोर्ट – ईशा बिरोरिया ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में SDRF ने ब्रह्मपुरी के पास गंगा में डूबे IAS अफसर के भाई का शव बरामद कर लिया है. वह 7 अप्रैल को रिवर राफ्टिंग के दौरान गंगा नदी में लापता हो गए थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए AIIMS ऋषिकेश भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मृतक के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी के संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने जानकारी दी कि मंगलवार को पशुलोक बैराज में एक शव मिलने ... Read more

Dehradun News: रेव पार्टी से पहले रिजॉर्ट में पुलिस की रेड, चंडीगढ़ से बुलाई गई थीं 15 लड़कियां

रिपोर्ट: सतेंद्र बर्त्वाल देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर इलाके में रेव पार्टी के लिए चंडीगढ़ से बुलाई गईं 15 युवतियों का पुलिस ने रेस्क्यू किया है. साथ ही मामले में तीन आरोपी हेमंत, दीपक और राहुल को पुलिस ने अरेस्ट किया है. वहीं, पुलिस की रेड के दौरान दो आरोपी अमित गर्ग जो संजीवनी रिजॉर्ट का मालिक और दूसरा संजय जो सभी युवतियों को चंडीगढ़ से देहरादून लेकर आया था, फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. मामले में जानकारी देते हुए देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि रेव पार्टी के लिए सभी ... Read more

पीएम मोदी के फैन ने खोली चाय की दुकान…नाम रखा ‘पीएम चाय बार’, कई फ्लेवर में मिलती है चाय

रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: उत्तराखंड के कई युवाओं ने अपने स्टार्टअप को चाय से जोड़ा है. ऐसे ही हैं एक युवा सुकांत चौधरी. देहरादून के रहने वाले 28 वर्षीय सुकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर धर्मपुर में ‘पीएम चाय बार’ शॉप शुरू की है, जहां मसाला, तुलसी, चॉकलेट, केसर, वनीला फ्लेवर समेत कई प्रकार की चाय मिलती है. सुकांत चौधरी ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह अपना ही कारोबार शुरू करना चाहते थे, जिससे वह देहरादून में अपना ब्रांड बना सकें. सुकांत बताते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री मोदी ... Read more

Uttarakhand के ‘गुरु द्रोण’ से मिलिए, 80000 पेड़ लगा चुके टीचर ने अपनी सैलरी से बदल दी स्कूल की तस्वीर

रिपोर्ट – सोनिया मिश्रा रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों से जहां पलायन लगातार हो रहा है, वहीं एक ग्रामीण इलाके के प्राथमिक विद्यालय में ऐसी तमाम सुख सुविधाएं हैं, जो एक प्राइवेट स्कूल में हो सकती हैं. स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई होती है, कंप्यूटर भी हैं. बच्चों को न सिर्फ अक्षरों का ज्ञान दिया जा रहा है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. यह पूरा कारनामा किसी सरकारी योजना के तहत नहीं हो रहा है बल्कि एक शिक्षक ने यह बीड़ा उठाया है और आज उसे ‘गुरु द्रोण’ के नाम से जाना जाता है. ... Read more

Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more

Gauchar History: अहिल्याबाई ने गायों के लिए दान दी थी ज़मीन, शहर का नाम पड़ गया गौचर

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा चमोली: उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित गौचर एक छोटा शहर है. यह अलकनंदा नदी के बाईं ओर स्थित है और बद्रीनाथ धाम यात्रा का भी यह एक पड़ाव है. 2019 में गौचर को बेस्ट गंगा टाउन का अवार्ड भी मिल चुका है. यह शहर समुद्र तल से 2,620 फीट की ऊंचाई पर है. सात पहाड़ियों के बीच घिरा गौचर शहर अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपने समतल क्षेत्र के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि चमोली का यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जो पूरी समतल भूमि पर बना है. इसलिए लोगों के लिए देहरादून के बाद ... Read more