Tag: Chamoli News

बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, सहारा बने CM धामी

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में माता-पिता का साया उठने के बाद जैसे-तैसे जीवनयापन करने को मजबूर तीन अनाथ बच्चों तक मदद पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंच अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और सर्दी से बचाव के लिए जरूरी चीजें दीं. सीएम धामी ने बच्चों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. दरअसल चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव निवासी नैन सिंह का इसी साल अक्टूबर महीने में बीमारी से निधन हो गया था. 2020 में उनकी पत्नी का देहांत हुआ था. उनकी दो बेटियां ... Read more

मां के बाद पिता की भी मौत, इन 3 बच्चों की कहानी ने हर किसी को रुला दिया

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में तीन बच्चों की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उनकी कहानी सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं. उनकी मां का साया पहले ही सिर से उठ चुका था और अब पिता का भी निधन हो गया. इस परिस्थिति में बच्चों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. पहले पिता की कठिन मेहनत से उनकी परवरिश होती थी लेकिन अब वे बिल्कुल निराश्रित हो गए हैं. सोशल मीडिया और उनकी कहानी वायरल होने के बाद अब मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं और कुछ बेहतरी की उम्मीद नजर आई है. चमोली जिले के ... Read more

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने स्मित बिष्ट, सेल्फ स्टडी से पूरा किया सपना

चमोली. उत्तराखंड के युवाओं में भारतीय सेना में जाने के जुनून को तो हर कोई जानता है. यहां के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें. उत्तराखंड के कई जांबाज बेटे-बेटियां थल सेना, नौसेना और वायुसेना में ऊंचे पदों पर सेवा देकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अब उत्तराखंड के चमोली जिले के होनहार युवा स्मित बिष्ट का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर प्रदेश और परिजनों का मान बढ़ाया है. स्मित ने बिना किसी कोचिंग के सब लेफ्टिनेंट ... Read more

ये है चमोली की फ्लाइंग गर्ल, जिसकी काबिलियत के मुरीद हैं सिरमौरी चीता

सोनिया मिश्रा/चमोली: जिन्दगी में कुछ करने का जुनून और मजबूत इरादे हों, तो कोई भी बाधा आपको आपके सपनों को पाने से रोक नहीं सकती. इसकी मिसाल उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट पेश कर रही हैं. जीवन में तमाम मुश्किलों को पार कर भागीरथी वॉक रेस में अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं. राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर वॉक रेस में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी भागीरथी को ‘फ्लाइंग गर्ल’ के रूप में प्रसिद्धि मिल रही है. और अब वह भारत को वॉक रेस में ओलंपिक मेडल दिलाने का सपना ... Read more

मां तुझे सलामः पति की मौत के बाद बच्चों की खातिर आया बनीं, आज दो बेटियां अफसर; बेटा बनेगा लेफ्टिनेंट

सोनिया मिश्रा/ चमोली. कहते हैं कि अगर हौसले मजबूत हों तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है, बशर्ते उसके लिए कड़ी मेहनत और जुनून जरूरी है. ऐसी ही कहानी है उत्तराखंड के पीयूष पंत की. चमोली जिले के नौली तल्ली ग्राम पंचायत ढुंग ल्वाली (कर्णप्रयाग) के पीयूष का चयन एनडीए (NDA) में हुआ है. 2013 में पीयूष के पिता विनोद पंत का निधन हो गया था. परिवार में पीयूष, उनकी दो बहनें, मां और दादी हैं. पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. उनकी मां बीना देवी ने परिवार की गुजर बसर ... Read more

अयोध्या में पहाड़ की महिलाओं की रामलीला, नोट कर लें तारीख और लोकेशन

सोनिया मिश्रा/ चमोली. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हर कोई रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित है. 22 जनवरी के दिन लाखों भक्त रामनगरी अयोध्या पहुंचना चाहते हैं. ऐसे में अब पहाड़ की महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं और अयोध्या जाने के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. दरअसल चमोली जिले के मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की महिलाएं अपनी 14वीं रामलीला का आयोजन अयोध्या में करेंगी. इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और अल्मोड़ा के पतंजलि परिवार ... Read more

पहाड़ी म्यूजियम में पहाड़ की संस्कृति की झलक, ऐसी चीजें कभी नहीं देखी होंगी!

सोनिया मिश्रा/ चमोली. अगर आप पहाड़ की पौराणिक धरोहरों, आभूषणों, मुखौटे, नोट, भोटिया जनजाति के कपड़े, होमस्टे जैसी कई चीजें एक ही जगह देखना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का चमोली जिला आपका इंतजार कर रहा है.जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला प्रशासन ने 2020 में पहाड़ी संग्रहालय का निर्माण किया था. यहांपहाड़ों से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं, विभिन्न पुरातनकालीन सिक्के, रेडियो, ब्रिटिशकालीन स्टांप पेपर आदि मौजूद हैं. पहाड़ी म्यूजियम का निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया है, जिसे देखने के लिए यहां स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोग भी पहुंचते हैं. संग्रहालय में रखी गई सभी चीजें पहले जिला कार्यालय के मालखाने ... Read more

जागर के गाने गाकर मशहूर हुईं चमोली की पम्मी नवल, ‘हूं रैणी को दिन’ से मिली पहचान

सोनिया मिश्रा/ चमोली.देवभूमि उत्तराखंड में वैसे तो कई प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक राज्य की लोककला व लोक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है. उन्हीं में से एक हैं जागर गायिका पम्मी नवल, जिन्होंने देव जागरों को गाकर सभी के बीच अपना लोहा मनवाया है. गंगू रमोला, पंडों की पंचकेदार जात्रा, अनुसूया माता जागर, गंगा स्नान, जगदी जोन, नंदा देवी, देवी देवरों आयों चि, जैसे प्रसिद्ध जागर गाने वाली लोकगायिका पम्मी नवल चमोली जिले के बंड परगने के नौ गांव बंड पट्टी के गांव गड़ी (अगरथल्ला) की रहने वाली हैं. वह पेशे ... Read more

Chamoli News: मुश्किल हालातों में भी नहीं मानी हार, जानिए कौन हैं ‘गोल्डन गर्ल’ मानसी नेगी?

सोनिया मिश्रा/ चमोली. उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है. जनपद के कई युवा राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्हीं में से एक है गोल्डन गर्ल मानसी नेगी (Mansi Negi Walk Race). बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानसी चमोली के मजोठी गांव की है. उनका जन्म 3 मई 2003 को हुआ था. मानसी के पिता का नाम लखपत सिंह और मां का नाम शकुंतला देवी है. घर की पारिवारिक स्थिति ठीक न होने की वजह से परिवार की अन्य महिलाओं ... Read more

हितेश कुनियाल ने रचा इतिहास, जानें क्या है ‘द हिमालय खारदुंगला’ चैलेंज

सोनिया मिश्रा/चमोली. राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहाड़ के युवाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से अपना लोहा मनवाया है. उन्हीं में से एक हैं उत्तराखंड के चमोली जिले के ‘द हिमालय खारदुंगला चैलेंज’ पार करने वाले हितेश कुनियाल. जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवाल के देवस्थली गांव के हितेश ने लगातार दूसरे साल भी दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन रेस खारदुंगला को 10 घंटे 40 मिनट में पूरा कर लिया है. जबकि दौड़ को पूरी करने के लिए सभी प्रतिभागियों को 12 से 13 घंटे का समय दिया गया था. हितेश बताते हैं ... Read more