Tag: bizarre news
प्लेटफॉर्म पर घूम रही थीं 3 लड़कियां, GRP ने पूछा- कौन हो तीनों? सच्चाई जान हिल गए अफसर
पुलकित शुक्ला. हरिद्वार. हरिद्वार जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थी. चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर तीन लड़कियां लावारिस हालात में घूमते हुए मिलीं. पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों लड़कियां दिल्ली के थाना-सागरपुर इलाके की हैं. घर से बिना बताए निकली हैं. यह भी पता चला कि थाना सागरपुर दिल्ली में गुमशुदगी का केस दर्ज है. रेलवे एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि तीनों लड़कियों को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है. तीनों लड़कियां माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से भागी थीं. चिंतित परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ... Read more
छुट्टी, छुट्टी… छाता लेकर बच्चे पहुंच गए स्कूल, पर दरवाजे पर लगा था ताला
अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते अल्मोड़ा जिले में डीएम ने आज यानी 3 जुलाई बुधवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी कर दी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि डीएम ने 7:30 बजे छुट्टी के आदेश दिए, तब तक अधिकांश स्कूलों में बच्चें पहुंच चुके थे. जबकि कई बच्चे आधे रास्ते से वापस घर को लौटे. छुट्टी की जानकारी समय से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों तक नहीं पहुंचने से अब अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मौसम विभाग की तेज बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी विनीत तोमर की तरफ से आज सुबह 3-07-2024 को स्कूलों ... Read more
कार में कपल के साथ बैठी थी विदेशी महिला, पुलिस को देखते ही तीनों भागे, फिर जो मिला, भौंचक रह गई पुलिस
देहरादून. राजधानी देहरादून की सबसे व्यस्ततम रोड राजपुर रोड पर पुलिस बैरेकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच, पुलिस को देखते ही एक गाड़ी में बैठा विदेशी महिला के साथ बैठा कपल भागने लगा. पुलिस ने संदिग्थ गाड़ी का पीछा किया और तीनों से पूछताछ के साथ गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कुछ ऐसा मिला कि पुलिस ही भौंचक्की रह गई. पुलिस के हाथ कोकीन और 66 हजार रुपये नकद हाथ लगे. आनन-फानन में पुलिस ने तीनों ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें एक महिला युकांडा है जो कि कोकीन सप्लायर है. एक महिला ... Read more
ये बुजुर्ग है या 'शक्तिमान'! खेल के मैदान में नौजवान भी टेक देते हैं घुटने, वीडियो देख हो जाएंगे दंग
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: एक समय के बाद उम्र ढलने लगती है और 50 साल के बाद तो लोग अपने शरीर पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले एक बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें बुजुर्ग कहना थोड़ा गलत होगा. वह 67 साल की उम्र में भी हर नौजवान को टक्कर दे रहे हैं. अल्मोड़ा के रहने वाले हरीश अधिकारी 67 साल की उम्र में भी बैडमिंटन खेल रहे हैं. इस उम्र में उनका जोश देखने को मिलता है. हरीश की उम्र भले ही 67 के पार क्यों न हो, लेकिन वह बैडमिंटन कोर्ट में 15 ... Read more
ये है चमोली की फ्लाइंग गर्ल, जिसकी काबिलियत के मुरीद हैं सिरमौरी चीता
सोनिया मिश्रा/चमोली: जिन्दगी में कुछ करने का जुनून और मजबूत इरादे हों, तो कोई भी बाधा आपको आपके सपनों को पाने से रोक नहीं सकती. इसकी मिसाल उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट पेश कर रही हैं. जीवन में तमाम मुश्किलों को पार कर भागीरथी वॉक रेस में अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं. राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर वॉक रेस में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी भागीरथी को ‘फ्लाइंग गर्ल’ के रूप में प्रसिद्धि मिल रही है. और अब वह भारत को वॉक रेस में ओलंपिक मेडल दिलाने का सपना ... Read more