Tag: Uttarakhand Hindi News
प्लेटफॉर्म पर घूम रही थीं 3 लड़कियां, GRP ने पूछा- कौन हो तीनों? सच्चाई जान हिल गए अफसर
पुलकित शुक्ला. हरिद्वार. हरिद्वार जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थी. चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर तीन लड़कियां लावारिस हालात में घूमते हुए मिलीं. पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों लड़कियां दिल्ली के थाना-सागरपुर इलाके की हैं. घर से बिना बताए निकली हैं. यह भी पता चला कि थाना सागरपुर दिल्ली में गुमशुदगी का केस दर्ज है. रेलवे एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि तीनों लड़कियों को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है. तीनों लड़कियां माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से भागी थीं. चिंतित परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ... Read more
आजादी के बाद से सड़क के इंतजार में गांव, डोली ही गांववालों का सहारा
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं पहुंच पाई है. बरसात के इस मौसम में पैदल रास्तों की भी स्थिति खराब हो चुकी है. यहां आजादी के बाद से ही अभी तक कई गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं. सड़क न जुड़ पाने से ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर हैं. आज हम बात कर रहे हैं धारचूला विधानसभा की बंगापानी तहसील के मैथली गांव की, जो आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है. इस कारण इस क्षेत्र की 2000 से ज्यादा की आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना ... Read more
Pithoragarh News : 4 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार; मचा हड़कंप, दो स्कूलों को किया गया बंद
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ की तहसील के जाखनी उप्रेती गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत है. दो हफ्ते पहले घर के बाहर मां के साथ बैठी एक 7 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया था. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो कि खतरे से बाहर है. अब एक 4 साल के बच्चे पर गुलदार के हमला करने से मौत हो गई. बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं इलाके में गुलदारों की मौजूदगी के चलते दो स्कूलों को फिलहाल बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है. गुलदार ... Read more
उत्तराखंड में फ्लॉप रहा अरविंद केजरीवाल का दिल्ली एजुकेशन मॉडल! AAP बोली-नकल के लिए चाहिए अक्ल
हाइलाइट्स उत्तराखंड में फ्लॉप रहा केजरीवाल एजुकेशन पैटर्न. उत्तराखंड राज्य में चल रहे 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल. विद्यालयों में टीचर्स की कमी, पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं. देहरादून. उत्तराखंड में केजरीवाल स्कूल मॉडल की कॉपी बुरी तरह पिट गयी है. आलम ये है कि स्कूल तो इंग्लिश मीडियम कर दिए गए, लेकिन अंग्रेजी का टीचर ही स्कूल में नहीं मिलेंगे. यही नहीं किताबें तो 6 से 12 क्लास तक के किसी भी स्टूडेंट्स के पास नहीं है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार कठघरे में खड़ी दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इसको लेकर हमलावर है. बता दें कि साल 2021 में ... Read more
Pithoragarh News: प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 घरों और एक स्कूल को तोड़ा, जमकर मचा बवाल
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी गांव में उस समय बवाल मच गया जब प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 भवनों के साथ ही 1 स्कूल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर के जरिए पहले हवाई सेवा में लंबे समय से बाधक बने एक स्कूल को तोड़ा. इसके बाद भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों को भारी विरोध भी झेलना पड़ा. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक और विरोध के बावजूद प्रशासन ने बलपूर्वक विरोध कर हालात पर काबू ... Read more
Pithoragarh News : कभी बंद होने के कगार पर पहुंच गया था यह स्कूल, आज प्राइवेट स्कूलों से है आगे
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़ . उत्तराखंड के विद्यालयों में सरकारी स्कूलों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है. लेकिन कहते हैं न समाज को बदलना है तो पहले खुद को बदलना पड़ता है. उत्तराखंड में ऐसे ही शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम किया है आदर्श प्राथमिक पाठशाला गुरना के प्रधानाध्यापक सुभाष जोशी ने. जिन्होंने बंद होने की स्थिति से स्कूल को निकालकर आज अन्य विद्यालयों और शिक्षकों के लिए एक मिसाल कायम की है. जिनके प्रयास से आज गुरना प्राथमिक पाठशाला पूरे उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है, जहाँ बिना किसी विभागीय मदद के शिक्षा के मंदिर में ... Read more
शिक्षा विभाग का गजब खेल! कहीं 54 बच्चों पर 18 शिक्षक तैनात तो कहीं एक टीचर के सहारे पूरा स्कूल
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब हाल है. दअरसल पिथौरागढ़ के कई सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे हैं, तो एक इंटर कॉलेज ऐसा भी हैं, जहां नाम मात्र के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 16 परमानेंट टीचर्स सहित कुल 18 का स्टाफ तैनात है. हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ हेडक्वार्टर के करीब पीपलकोट इंटर कॉलेज की. एक दौर था जब पीपलकोट इंटर कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ अन्य सरकारी स्कूलों की तरह यहां भी छात्र संख्या में लगातार कमी आई है. हालात ये हैं कि इस सरकारी ... Read more
उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव न लें छात्र, अपनाएं ये टिप्स, राह होगी आसान
हिमांशु जोशीपिथौरागढ़: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले महीने 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं. अक्सर देखा जाता है कि छात्र बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव में आ जाते हैं, जिसका सीधा असर उनके रिजल्ट पर पड़ता है. कई प्रतिभावान छात्र इस तनाव की वजह से पीछे छूट जाते हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि छात्रों को उचित मार्गदर्शन देने की, जिससे वह इस परीक्षा के तनाव से मुक्त हो सकें. पूरे प्रदेश में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं, जिससे छात्रों को तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. ‘न्यूज 18 लोकल’ ... Read more
उत्तराखंड घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो, ये सामान साथ ले जाना ना भूलें
देहरादून/नैनीताल. उत्तराखंड हाईकोर्ट राज्य को साफ-सुथरा रखने के लिए प्लास्टिक बैन पर सख्त है. इसके चलते कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों में पोर्टेबल डस्टबिन लाना जरूरी होगा. कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को कागजों पर नहीं बल्कि फील्ड पर काम करने की हिदायत दी है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि हर राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट वाहनों में उत्तराखंड आने के दौरान पोर्टेबल डस्टबिन लाना होगा. इसके लिए सरकार निर्णय लेकर अगली तारीख तक कोर्ट में जवाब दे. हाईकोर्ट ... Read more
Pithoragarh: सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का नहीं छूट रहा विवादों से नाता, अब मढ़धूरा के ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप
रिपोर्ट: हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के मकसद से बनाया गया सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण के बाद से ही विवादों में रहा है. कुछ समय पहले एडमिशन न होने को लेकर विवाद थमा ही था कि अब मढ़धूरा के ग्रामीणों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन को लेकर नाराजगी जताई है. दरअसल पिथौरागढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की अपनी कोई स्थायी बिल्डिंग नहीं थी, जिसे देखते हुए शहर से लगे हुए गांव मढ़धूरा में 200 नाली जमीन पर 16 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण हुआ. ... Read more