Tag: government school

शिक्षा का मंदिर बदहाल: हाथों में किताब, सिर पर खुला आसमां

 कामखेड़ा। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने के वादे किए जा रहे है, लेकिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेजडा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। ये  मामला मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेजडा गांव के सरकारी स्कूल है। जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान… ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेजडा का भवन जर्जर होने के कारण स्कूल के बच्चे ं स्कूल के सामने खुले आसमान के नीचे बैठकर पढाई ... Read more

सरकारी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम

गुड़ली। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहराना में अव्यवस्थाओं का आलम है। विद्यालय परिसर में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। प्रधानाध्यापिका शालिनी सोनी ने बताया कि हमारे पास में सफाई कर्मचारी नहीं है। इसलिए सफाई नहीं करवा सकते। मेहराना गांव के ग्रामीण मुकेश बैरवा हरिराम परमानंद राजेंद्र हेमराज सत्यनारायण पूर्व उपसरपंच आदि ग्रामीणों का कहना है कि हमारे विद्यालय की दशा और दिशा दोनों बिगड़ी हुई है। शिक्षा के मंदिर में कचरे  के बड़े-बड़े ढेर है विद्यार्थी परेशान है गंदगी में बैठते है। स्टाफ की लापरवाही के कारण विद्यालय में कक्षा कक्ष के अंदर भी कचरा उगा हुआ है। पूरी ... Read more

पुराने राजकीय विद्यालय का भवन भी हो चुका है जर्जर

मोईकलां। राजकीय विद्यालय दरबीजी में हुई बालिका की दर्दनाक व आकस्मिक मौत की घटना को देखते हुए प्रशासन व शिक्षा विभाग को सांगोद विधानसभा क्षेत्र में भी एक बार विद्यालय भवनों की वास्तविक स्थिति के बारे में संज्ञान लेने की जरूरत है। वरना क्षेत्र में दरबीजी जैसी घटना क्षेत्र में होने की संभावना है। मोईकलां राजकीय विद्यालय का पुराना जर्जर हो चुका भवन भी इस बात की गवाही देता दिख रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना हो सकती है। यहां कई बच्चे खेलने के लिए आते हैं। जिनके  साथ कभी भी दरबीजी जैसी अनहोनी की आशंका बनी ... Read more

बिहार: मुजफ्फरपुर में नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है. मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं. प्रधानाध्यापक जब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने मीनापुर विधायक मुन्ना यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया. रामपुरहारी थाने के ... Read more

यह कैसी स्कूल डगर? जिम्मेदार मौन

भण्डेड़ा। क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर पानी निकासी नही होने से सड़क पर हर समय कीचड़ बना रहने से परेशान स्कूली बच्चों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मोके पर पहुंचकर वहां पर खड़े होकर दो घंटे तक आक्रोश जताया है। बाद में आक्रोशित स्कूली बच्चें विद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर विद्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस समस्या की जानकारी पाकर पीईईओ ने शाला के प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की समझाइश करवाई। तब मोके पर नौनिहालों का कहना था कि चार रोज ... Read more

बिहार: सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने मांगी शिक्षकों से रिश्वत, नहीं दी तो कमरे में बंद कर दिया!

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच 8 जनवरी को चले हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इससे शिक्षा विभाग की सख्ती की कलई खुल गई. विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों के सरेआम रिश्वत मांगने की करतूत का भंडाफोड़ हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के क्या कारनामे हैं. संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये की रिश्वत ... Read more

असर खबर का – जर्जर सरकारी स्कूल भवन को ठीक करने का काम शुरू

सांवतगढ़। क्षेत्र के खोड़ी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर बिल्डिंग से जल्द ही विद्यार्थियों और स्टाफ को निजात मिलेगी। दैनिक नवज्योति ने 14 जुलाई के अंक में ‘सरकारी स्कूल की लीकेज छत के नीचे पढ़ रहे हैं बच्चे’ के शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। इस पर स्कूल भवन की रिपेयरिंग कार्य इंजीनियर आशाराम नागर की पहल पर रविवार को शुरू हो गया है। पण्डित नारायण शर्मा ने कार्य शुरू होने से पहले विधिवत मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी में कार्यरत नागर ने बताया कि दैनिक नवज्योति की खबर ... Read more

खेल मैदान की भूमि का आवंटन करना भूले, कैसे निखरेगी प्रतिभाएं ?

हरनावदाशाहजी। सेकुड़ के राजकीय स्कूल खेल मैदान की भूमि का आवंटन करके तहसील प्रशासन भूल गया। आवंटन के 6 वर्ष बाद भी सीमा-ज्ञान नहीं हो पाया।  सीमा ज्ञान नहीं करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी अपने खेल को निखारने में वंचित है। जिससे प्रतिभाए आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम सेकुड़ के खसरा संख्या 409 में 5 बीघा भूमि का आवंटन 10 सितंबर 2018 को स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान के लिए आवंटन किया जा चुका है। लेकिन तहसील ... Read more

क्या आप जानते हैं देश में स्कूल कितने हैं, इस राज्य में बंद हुए सबसे अधिक सरकारी स्कूल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया है कि 2021-22 के दौरान देश में कुल 10 लाख 22 हजार 386 स्कूल काम कर रहे थे. इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कांग्रेस के हिबी ईडन के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 2021-22 के दौरान देश में कुल तीन लाख 58 हजार 44 प्राइवेट स्कूल चल रहे थे. उन्होंने बताया कि उस दौरान देश में वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या 82 हजार 480 थी. साल 2021-22 तक देश ... Read more

जर्जर हालत में स्कूल भवन, दहशत के साये में नौनिहाल

केबलनगर। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन व क्षतिग्रस्त बरामदे को लेकर शिक्षा विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विद्यालय प्रशासन व एसडीएमसी के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बाद भी विद्यालय के क्षतिग्रस्त बरामदे व कक्षा कक्षों की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में विद्यालय प्रशासन व छात्र खौफ के साये में जी रहे हैं कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। गुरुवार को भी बरामदे की छत से अचानक बड़ा सा प्लास्टर का टुकड़ा टूट ... Read more