Tag: सोशल मीडिया
बिहार: सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने मांगी शिक्षकों से रिश्वत, नहीं दी तो कमरे में बंद कर दिया!
पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच 8 जनवरी को चले हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इससे शिक्षा विभाग की सख्ती की कलई खुल गई. विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों के सरेआम रिश्वत मांगने की करतूत का भंडाफोड़ हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के क्या कारनामे हैं. संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये की रिश्वत ... Read more
सोशल मीडिया के गुरु घंटाल से सावधान
क्या आपके X अकाउंट पर ऐसे ढेरों मैसेज आ रहे हैं, जो आपको ये बता रहे हैं कि कैसे आपके शरीर को वो डिटॉक्स कर सकते हैं? क्या आपको ऐसी सलाह भी मिल रही हैं कि रात में दही खाना कैसे विज्ञान के हिसाब से ठीक नहीं है. या फिर कहीं आप ये सलाह पा रहे हैं कि कैसे बिना मांसाहार के बिना आपका वजन कम नहीं हो सकता. या फिर ये कि मांसाहार से आपको कैंसर का खतरा है. ये सब सलाह देने वालों के प्रोफाइल में आप जाएंगे, तो अंदाजा लग जाएगा कि ये खुद को गुरु जैसा ... Read more
पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले शख्स की डंडों से पिटाई, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
हैदराबाद: हैदराबाद में वॉक पर निकले एक शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रहमतनगर की सड़क पर विवाद के बाद शख्स पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया. उन लोगों ने साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते को भी लाठी से पीटा. बीच-बचाव के लिए आए परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में 5 लोगों को ... Read more
सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की : पुलिस
पुलिस ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे लड़की की मौत हो गई. कासरगोड (केरल): केरल के कासरगोड जिले में एक नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर बने एक दोस्त द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किये जाने के बाद पिछले सप्ताह जहर खा लिया था, जिसकी सोमवार सुबह मौत हो गई. पुलिस ने लड़की की मौत की पुष्टि की. पुलिस के अनुसार, 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा पिछले मंगलवार को शाम के समय बडियाडका में अपने घर के अंदर जहर के प्रभाव से बेहोश पाई गई थी. उसे गंभीर हालत में बेंगलुरु के एक ... Read more
अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP
विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more
Viral Video : अमेरिकी एंकर ने कहा,”अंग्रेजों ने भारत को दी सभ्यता”, शशि थरूर ने दिया करारा जवाब…
अमेरिकी के एक न्यूज़ एंकर (News Anchor) ने भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद की तारीफ करते हुए दावा किया कि ब्रिटिश उपनिवेशकाल में भारत संपन्न हुआ. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे कांग्रेस नेता शशि थरूर और कई ट्विटर यूज़र भड़क उठे. फॉक्स न्यूज़ के एंकर टकर कार्लसन ने कहा ने यह दावा भी किया कि भारत ने ब्रिटिश उपनिवेशकाल से पहले कोई स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने नहीं बनाए थे. उनकी इन टिप्पणियों को कई यूजर्स ने “नस्लवादी” और “जानकारी के अभाव से ग्रस्त” बताया जा रहा है. इसमें टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवराटिलोवा भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें ... Read more
इस शख्स को ‘ना’ सुनना पसंद नहीं, चलती मेट्रो में किया ऐसा काम भौचक्के रह गए लोग
इंटरेनट पर अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर या तो आंखें हैरानी से खुली की खुली रह जाती है या फिर अतरंगी नजारा देख लोग हंस-हंस के लोटपोट हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मेट्रो के अंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यूं तो आपने मेट्रो के अंदर के कई वायरल वीडियोज देखें होंगे, जिसमें कभी लोग डांस करते, तो कभी अजीबोगरीब हरकतें कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर सीट ... Read more
बेंगलुरु में नए तरह का ट्रैफिक साइन देख कंफ्यूज हुए लोग, ट्रैफिक पुलिस को समझाना पड़ा मतलब
सड़क पर नए तरह का ट्रैफिक साइन देख लोग हुए कंफ्यूज, ट्रैफिक पुलिस ने बताया मतलब Traffic Sign: सड़क पर अक्सर अलग-अलग तरह के जाने-पहचाने ट्रैफिक साइन्स देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ के बारे में तो लोगों को पता है, लेकिन कुछ साइन्स के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता. अक्सर ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) के लिए परीक्षा देने से पहले यातायात नियमों (Traffic Rules) और सड़क पर मिलने वाले ट्रैफिक साइन (Traffic Signs) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, जिसके चलते कई लोग इन साइन्स का सही मतलब जान पाते हैं, लेकिन कुछ ट्रैफिक साइन ... Read more
Rudrapur: चलती ट्रेन के सामने खड़े होकर ले रहे थे सेल्फी, टक्कर से हो गई दोनों दोस्तों की मौत
चंदन सिंह रुद्रपुर. सोशल मीडिया पर यूनिक सेल्फी डालने के शौक ने दो लोगों की जान ले ली. मामला रुद्रपुर का है. यहां दो दोस्तों ने चलती ट्रेन के आगे सेल्फी लेने की कोशिश की और ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए. इन दोनों की पहचान लोकेश लोहनी (35) और मनीष कुमार (25) के रूप में हुई है. यह दुर्घटना रुद्रपुर में हुई. यहां की शांति कॉलोनी के पास शुक्रवार की रात देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन ... Read more